भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 7 चरणों में चुनाव होंगे। ये चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे, जो 4 जून को काउंटिंग वाले दिन खत्म होंगे।
राहुल गांधी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने से पहले सोनिया गांधी के सामने रोए। इसपर पूर्व सीएम अशोक चव्हान ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा संपन्न हो गई है। मुंबई में इस न्याय यात्रा का समापन हुआ उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मैंने गरीबों के साथ हुए अन्याय को समझा। मैं उनकी सपनों की उम्मीदों को साथ लेकर जा रहा हूं।
पुणे सोलापुर हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसस आरोपियों को धर दबोचने में सहायता मिलेगी।
महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक 5 चरणों में चुनाव होंगे। यहां लोकसभा की 48 सीटें हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा है कि अगर वे बेइज्जत हो रहे हैं तो भाजपा छोड़कर विपक्ष में आ जाएं। गडकरी ने इस ऑफर को हास्यास्पद बताया है।
महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों और स्टूडेट्स् के डॉक्यूमेंट्स में मां का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाएगा।
महाराष्ट्र में NDA के दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा 31, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 13 और NCP (अजीत पवार गुट) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मुंबई के कामथपुरा इलाके में तीन मंजिला इमारत के तीसरे तल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस भी पहुंच गई।
शरद पवार ने विपक्षी गुट महाविकास अघाड़ी द्वारा आयोजित रैली में कहा कि चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेंगे।