Mhada Diwali Bonus 2025: दिवाली से पहले म्हाडा कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। इस साल प्राधिकरण ने ₹25,000 बोनस देने का ऐलान किया है, जो पिछले साल से ₹2,000 अधिक है। बीएमसी कर्मचारियों के बोनस में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
दिवाली (Diwali 2025) अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है और इस बार महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) के कर्मचारियों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। प्राधिकरण ने अपने कर्मचारियों को इस साल ₹25,000 का दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है।
पिछले साल से ₹2,000 अधिक बोनस
म्हाडा अधिकारियों के मुताबिक, 2024 में कर्मचारियों को ₹23,000 का बोनस मिला था। इस बार कर्मचारी संगठनों ने ₹30,000 बोनस की मांग रखी थी, लेकिन प्राधिकरण ने ₹25,000 देने पर सहमति जताई। यह पिछले वर्ष से ₹2,000 अधिक है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
गुरुवार को हुई म्हाडा की बैठक में दिवाली बोनस का प्रस्ताव रखा गया था। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी दी। निर्णय के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में जश्न का माहौल देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: UP: सिर्फ 1 एकड़ से शुरू, आज 25 एकड़ की मालिक: मीरा सिंह की सफलता कहानी
बीएमसी कर्मचारियों को भी दिवाली गिफ्ट की तैयारी
वहीं, मुंबई महानगरपालिका (BMC) कर्मचारियों के लिए भी दिवाली बोनस की घोषणा जल्द हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस साल बोनस राशि में ₹500 से ₹1,000 तक की बढ़ोतरी संभव है। पिछले वर्ष बीएमसी कर्मचारियों को ₹29,000 का बोनस मिला था और इस बार यह लगभग ₹30,000 तक पहुंच सकता है। हालांकि, कर्मचारियों ने 20% वृद्धि की मांग की है, लेकिन उसके पूरा होने की संभावना कम है।
त्योहार से पहले बड़ा राहतभरा कदम
म्हाडा और बीएमसी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान त्योहार से पहले आर्थिक राहत की तरह है। इससे न केवल कर्मचारियों की जेबें भरी रहेंगी, बल्कि बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी। दिवाली बोनस की यह घोषणा त्योहारी सीजन में कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: UPITS 2025 : केवल ग्रोथ इंजन नहीं, अब देश का 'ग्रीन इंजन' भी बनेगा यूपी
