Aurangzeb Tomb Controversy: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प (Nagpur Violence) हुए हैं। इस दौरान कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। पथराव किया गया। इसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस ने हिंसा करने के आरोप में 17 लोगों को पकड़ा है। औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद हिंसा हुई है। 

मुस्लिम समूहों ने दावा किया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के सदस्यों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक शब्द लिखा कपड़ा जलाया था। 

 

Scroll to load tweet…

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तनाव बहुत तेजी से बढ़ा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। वाहनों में आग लगा दी गई। इससे स्थिति और बिगड़ गई। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में जलते हुए वाहन और मलबा दिखाई दे रहा है।

 

Scroll to load tweet…

 

नागपुर के महाल इलाके में हुई आगजनी

नागपुर के महाल इलाके में आगजनी हुई है। वाहनों में धमाकों की आवाज सुनी गई है। हिंसा में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। गाड़ियों में लगी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

 

Scroll to load tweet…

 

डीसीपी अर्चित चांडक बोले- गलतफहमी के कारण हुई घटना

नागपुर के डीसीपी अर्चित चांडक ने कहा, "किसी गलतफहमी के कारण यह घटना घटी है। अभी स्थिति कंट्रोल में है। यहां हमारी ताकत मजबूत है। हम सबसे अपील करते हैं कि कोई बाहर न निकले। आदेश का पालन कीजिए। पत्थरबाजी नहीं कीजिए। काफी पत्थरबाजी की जा रही है। आंसू गैस के गोले चलाए गए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मेरे पैर में भी चोट लगी है। हमलोगों की सबसे अपील है कि शांति बनाए रखिए। उचित कानूनी कार्रवाई शुरू है। अफवाहों पर विश्वास नहीं कीजिए।"

 

Scroll to load tweet…

 

नितिन गडकरी ने की शांति बनाए रखने की अपील

केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। सड़कों पर न निकलें। कानून व्यवस्था में सहयोग करें। शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें, जिसके लिए नागपुर जाना जाता है। सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। यह मेरी आप सभी से विनम्र विनती है।"

 

Scroll to load tweet…