MP Anganwadi recruitment 2025: मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती। 12वीं पास महिलाएं 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

WCD MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने प्रदेशभर में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यदि आपने 12वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए एक नई शुरुआत बन सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

यह पहली बार है जब WCD MP ने राज्यभर में इतने बड़े पैमाने पर आंगनवाड़ी पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यह न सिर्फ रोजगार के नए द्वार खोलेगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बाल विकास सेवाओं को और सशक्त बनाएगा।

यह भी पढ़ें: Lucknow Aaj Ka Mausam: अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, बारिश का अलर्ट जारी

कितनी हैं कुल रिक्तियां और किस पद पर कितनी?

पद का नामकुल पद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता2,027
आंगनवाड़ी सहायिका17,477
कुल19,504

जिलेवार पदों की संख्या: कहाँ कितनी भर्ती?

WCD MP की ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जिलेवार वैकेंसी दी गई है। उदाहरण के लिए:

  • भोपाल जिले में: 32 कार्यकर्ता, 289 सहायिका पद 
  • इंदौर जिले में: 32 कार्यकर्ता, 196 सहायिका पद 
  • ग्वालियर जिले में: 44 कार्यकर्ता, 231 सहायिका पद

पूरी लिस्ट के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास 
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष 
  • अन्य: केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं

WCD MP भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • chayan.mponline.gov.in पोर्टल पर जाएं
  •  “WCD Women and Child Development” सेक्शन में जाएं 
  • भर्ती फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें 
  • ₹118 (₹100 + GST) ऑनलाइन भुगतान करें 
  • आवेदन की रसीद डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें: MP में महिलाओं के लिए शुरू हुआ स्किल कोर्स, अब 8वीं पास भी कमाएगी अच्छा पैसा!