MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • चाय न बनाने पर सौतेली मां ने मासूम को दी सजा-ए-मौत, पिता ने जलाया सुबूत, प्रेग्नेंट बेटी ने उगला सच

चाय न बनाने पर सौतेली मां ने मासूम को दी सजा-ए-मौत, पिता ने जलाया सुबूत, प्रेग्नेंट बेटी ने उगला सच

10 साल की मासूम ने चाय नहीं बनाई, तो सौतेली मां ने बकरी बांधने की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पिता ने साक्ष्य छिपाकर अंतिम संस्कार कर दिया। 9 दिन बाद डिलीवरी के लिए आई बेटी के बयान ने हत्याकांड ऐसा का खौफनाक सच उजागर किया कि पुलिस भी दंग रह गई।

Surya Prakash Tripathi | Published : May 21 2025, 03:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
चाय नहीं बनाई, इसलिए मासूम की जान चली गई
Image Credit : iSTOCK

चाय नहीं बनाई, इसलिए मासूम की जान चली गई

उज्जैन के रावणखेड़ी गांव में 10 साल की मधु की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची को सिर्फ इसलिए सौतेली मां ने मार डाला क्योंकि उसने चाय नहीं बनाई थी। पुलिस ने अब पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया।

26
 पुलिस को मिले गले पर रस्सी के निशान, किया गया अंतिम संस्कार
Image Credit : iSTOCK

पुलिस को मिले गले पर रस्सी के निशान, किया गया अंतिम संस्कार

11 मई की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रावणखेड़ी की एक बच्ची मधु पंवार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जब पुलिस पहुँची तो परिवार अंतिम संस्कार कर चुका था। लेकिन बच्ची के गले पर रस्सी जैसे निशान थे। इससे शक गहराया और एफएसएल टीम को जांच में लगाया गया।

Related Articles

"मेरी पत्नी मर रही थी... और सुप्रीम कोर्ट खामोश रहा!" MP हाई कोर्ट के जज का छलका दर्द
"मेरी पत्नी मर रही थी... और सुप्रीम कोर्ट खामोश रहा!" MP हाई कोर्ट के जज का छलका दर्द
इंदौर की सड़क बनी अखाड़ा! नशे में टल्ली 2 लड़कियों के बीच युद्ध का Video वायरल
इंदौर की सड़क बनी अखाड़ा! नशे में टल्ली 2 लड़कियों के बीच युद्ध का Video वायरल
36
गर्भवती बेटी के बयान से टूटी सच्चाई की दीवार
Image Credit : iSTOCK

गर्भवती बेटी के बयान से टूटी सच्चाई की दीवार

सौतेली मां संगीता की पहली बेटी काजल डिलीवरी के लिए घर आई हुई थी। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी मां और मधु के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मां ने मधु को पीछे बाड़े में ले जाकर बकरी बांधने की रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

46
पिता ने साक्ष्य मिटाए, रस्सी गाड़ी और कपड़े जलाए
Image Credit : iSTOCK

पिता ने साक्ष्य मिटाए, रस्सी गाड़ी और कपड़े जलाए

पुलिस को जब आरोपियों ने सच बताया तो पता चला कि पिता बालाराम ने रस्सी को घर के पीछे जमीन में गाड़ दिया था और मधु के कपड़े जला दिए थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने रस्सी बरामद कर ली है और कपड़ों के अवशेष की जांच जारी है।

56
सौतेले रिश्तों की दरिंदगी: दूसरी शादी और टूटता बचपन
Image Credit : iSTOCK

सौतेले रिश्तों की दरिंदगी: दूसरी शादी और टूटता बचपन

बालाराम की पहली पत्नी सुमन की मौत के बाद उसने संगीता से शादी की थी। दोनों के पहले से बच्चे थे। मधु और संगीता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। चाय नहीं बनाने की मामूली बात पर हुई यह हत्या सौतेले रिश्तों की क्रूर हकीकत को सामने लाती है।

66
 हत्या का केस दर्ज, जांच जारी
Image Credit : iSTOCK

हत्या का केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध स्वीकारने के बाद संगीता और बालाराम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस की जांच एसडीओपी और एएसपी स्तर पर की जा रही है।

Surya Prakash Tripathi
About the Author
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा डबल MA LLB की डिग्री हासिल की है। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं। क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों के लिए डेस्क और फील्ड रिपोर्टिंग कर चुके हैं। Read More...
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories