यह शॉकिंग वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन से 75 किमी दूर बडनगर तहसील के भिडावद गांव का है। यहां दिवाली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा पर लोग परंपरा के लिए खतरों से खेलते हैं।
मध्य प्रदेश के दीचरों की दीवाली ज्यादा ही खास हो गई है। क्योंकि प्रदेश की मुख्यमंत्री कमलनाथ और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने धनतेरस के दिन घोषणा ही ऐसी की है। प्रदेश के करीब पौने दो लाख शिक्षकों के लिए नवंबर महीने से 7वां वेतनमान मिलेगा।
19 साल पहले यानि 2005 में खुद के मरने की भविष्यवाणी करने वाले 90 साल के कुंजीलाल की शनिवार को मौत हो गई। साल 2010 में उनके जीवन पर फिल्म पीपली लाइव बन चुकी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था, मेरी मौत 20 अक्टूबर 2005 को करवा चौथ के दिन हो जाएगी।
महिला ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर 19 अक्टूबर की रात हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह तक वह पुलिस को गुमराह करते रहे। अब पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, और शादी करना चाहते थे। लेकिन पति दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए हमने उसको मार डाला।
भारत के सबसे अधिक प्रसिद्ध बाघों में एक मुन्ना, जिसके माथे पर धारियों से ‘‘केट’ और ‘पीएम’ शब्द उभरते हैं, को कान्हा टाइगर रिजर्व से यहां वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया पूरे गांव में आवारा और पागल कुत्तों का आंतक बना रहता है। ऐसी घटना आए-दिन सामने आती रहती हैं। अब तो हमको हमारे बच्चों को घरों से बाहर भेजने में भी डर लगने लगा है।
डॉ. रचना शुक्ल मंगलवार की शाम अस्पताल से लौटी थीं। वह जब अपनी कार से सब्जी लेने वापस गईं तो उनको किसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ। जब उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो वहां सांप था।
यह मामला शुक्रवार सुबह का बताया जाता है। जहां एक प्रेग्नेंट महिला ने दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जुड़वा बच्चों को दिया। यह सब रेलवे पुलिस की महिला आरक्षकों ने बिना डॉक्टरों की मदद से प्रसूता की डिलीवरी कराई।
ये तस्वीरें बेटियों को लेकर बदलती सोच की सुखद शुरुआत दिखाती हैं। यह हैं मप्र के पन्ना जिले के SP मयंक अवस्थी। इनके घर बेटी का जन्म हुआ है। उसकी इन्हें इतनी खुशी हुई कि सारा घर दिवाली से पहले ही सजा दिया। बेटी का स्वागत लक्ष्मी की तरह किया।
धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे, इसलिए ज्वलेर्स ने नया आइडिया निकाला है। जिन लोगों पर मोदी का क्रेज बरकरार है, उनके लिए मोदीवाले चांदी के सिक्के निकाले हैं। ये सिक्के सस्ते-सुंदर और हल्की चांदी से बनाए गए हैं।