भोपाल. मध्य प्रदेश की सरकार के ऊपर संकट के बादल छाए हुए हैं। कांग्रेस की तमाम दिग्गज नेता सरकार को बचाने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं। वहीं इसी बीच एक 13 साल का लड़का कमलनाथ सरकार को बचाने के लिए सीएम हाऊस के सामने धरने पर बैठा है। दरअसल, इस लड़के का नाम लक्ष्य गुप्ता है और उसने फिलहाल कक्षा आठवीं की परीक्षा दी है। लक्ष्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बहुत बड़ा फैन हैं। सीएम कमलनाथ को अपना राजनीतिक गुरू और अपने आप को उनका शिष्य बता रहा है। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री जी लिए में कुछ भी कर सकता हूं।