किसान ने काफी अच्छी पैदावार की है लेकिन बावजूद इसके वह अब दोबारा फसल न लगाने की कसमें खा रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गांवं वालों के सामने उसने अपना दर्द सुनाया और खुद से वादा किया कि अब वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।
जम्मू कश्मीर में सुबह आतंकियों द्वारा किए अचानक हमले में सतना के शंकर पटेल शहीद हो गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत देश व प्रदेश के बड़े नेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया।
इस अनोखी शादी में जो भी बाराती और मेहमान आए उन्हें दूल्हे के पिता ने भगवान राम और माता सीता की तस्वीर गिफ्ट में दी। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया ताकि लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के पद चिन्हों पर आगे बढ़ें।
भोपाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में हैं। जंबूरी मैदान में वे तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उनका यहां भव्य स्वागत किया गया। सागर से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य में उनका वेलकम किया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पौधा भेंट किया। इस दौरान शाही और पारंपरिक स्वागत से शाह गदगद दिखाई दिए। उन्होंने तीन-कमान हाथों में लेकर आदिवासी भाई-बहनों का आभार प्रकट किया और तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात दी। देखिए अमित शाह के ग्रैंड वेलकम की Photos..
केंद्रीय गृहमंत्री जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मैदान में आदिवासियों के लिए भारतीय जनता पार्टी का छह महीने में यह दूसरा बड़ा प्रोग्राम है। इससे पहले 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के सम्मेलन में पहुंचे थे।
मध्य प्रदेश के ख्ररगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच बवाल हुआ था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बुर्का पहने महिला का उठक-बैठक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा जिसे खरगोन में पत्थर फेंकने का आरोपी बताया जा रहा है। क्या है इस दावे का सच...
खरगोन का एक 30 वर्षीय नगरपालिका कर्मचारी इब्रिस खान 10 अप्रैल की हिंसा के बाद से लापता था। उसका शव आठ दिन बाद लगभग 120 किमी दूर इंदौर के एक मुर्दाघर में मिला था।
उज्जैन में अब बदमाशों के सिर पर से छत उखाड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भू-माफिया सहित विभिन्न अपराधों में लिप्त गुंड़ों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन कार्रवाई का मन बना चुका है। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल के बताए मुताबिक अब गुंडों के खौफ का खात्मा किया जाएगा।
इंदौर कॉलेज की एक स्टूडेंट ने अपनी हॉस्टल में रहकर रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। क्योंकि तीन दिन पहले वह कॉलेज में केमिस्ट्री के पेपर के दौरान उस पर नकल प्रकरण बना था। जिसकी वजह से वह दुखी थी। बदनामी के चलते डिप्रेशन में चली गई और फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बारातियों ने ऐसा जुगाड़ कर रखा था कि वह जमकर भीषण गर्मी में नाचते रहे। लेकिन उनको गर्मी नहीं लगी। क्योंकि यह अजब-गजब कूलर वाली बारात थी।