मध्य प्रदेश में शराब के शौकीन अब मधुशाला में बैठकर मदिरा पान नहीं कर सकेंगे। शराब की दुकानों पर सिर्फ मदिरा की बिक्री हो सकेगी। राज्य में मौजूद सभी शराब अहातों और शॉप बार को बंद किया जाएगा।
आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि ''मियां-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी।'' यह कहावत आम लोगों के बीच काफी प्रचलित है। पर छतरपुर में काजी ने ही अचरज में डाल दिया। मियां-बीवी शादी के लिए राजी थे। पर काजी निकाह पढने को तैयार नहीं थे।
देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक MP के उज्जैन शहर स्थित महाकाल मंदिर में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे। यहां महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद पड़ी पहली शिवरात्रि पर सीएम शिवराज भी पहुंचे और संध्या आरती में हो एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। पढ़े पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के श्योपुर शहर स्थित कूनो नेशनल पार्क में 12 चीतों को महाशिवरात्रि के दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छोड़ा। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए बोली ये बड़ी बात। जानिए सीएम क्यो बोले- पीएम का विजन दुनिया को दिखा रहा रास्ता।
मालथौन टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी खाना खाते वक्त ही बेंच से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मृतक टोल प्लाजा पर गार्ड के पद पर कार्यरत था।
दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर भारतीय वायु सेना का विमान शनिवार सुबह ग्वालियर पहुंचा। इसके बाद चीतों को हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया। चीतों को पहले क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा गयाा। अब कूनो में चीतों की कुल संख्या 20 हो गई है।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम कुबेरेश्वर धाम में शिवमहापुराण कथा और सात दिवसीय रुद्राक्ष वितरण महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है। गुरुवार को अनुमान से ज्यादा लगभग दस लाख लोगों की भीड़ इकटठा हो गयी थी।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढने वाला है। नामीबिया के बाद शनिवार (18 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जा रहे हैं। चीता टास्क फोर्स व कूनो के अफसर दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल अब ऐसा पहला एम्स बन गया है, जिसने मरीजों को भोजन में मोटे अनाज परोसने की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके पीएम और स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया का आभार जताया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को क्रिकेट मैच खेल रहे थे। उस दौरान उनके बल्ले से निकली एक गेंद भाजपा कार्यकर्ता को लगी, उसे गंभीर चोटें आयी। सिंधिया ने तुरंत घायल भाजपा कार्यकर्ता को अस्पताल में एडमिट कराया।