मध्य प्रदेश के अनूपपुर शहर में होली के दिन दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां होली का कलर उतारने तालाब में गया दोस्तों का ग्रुप। अचानक डूबने लगे 2 दोस्त बचाने उतरा साथी भी चपेट में आया। रेस्क्यू टीम ने अभी तक खोजे 2 के शव एक की तलाश जारी।
मध्य प्रदेश के भिंड से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जहां एक लड़का और लड़की होली के दिन पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिसवालों से कहा-यहीं हमारी शादी करा दो, नहीं तो मर जाएंगे। हम साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके हैं।
मध्य प्रदेश के शहडोल शहर से शॉकिंग वारदात सामने आई है। यहां एक युवक के कनपटी में गोली लगने से जान जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मृतक युवक से साथ आए जनपद सदस्य को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में देवर-भाभी के अवैध संबंधों में एक सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। यहां बंडा थाना क्षेत्र से गायब हुए व्यक्ति की उसकी प्रेमिका यानी भाभी के बेटे ने हत्या कर दी थी। इसमें भाभी को भी आरोपी बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में होली के रंग में पूरी तरह रंग गया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देसी अंदाज में होली को मनाया। पत्नी के साथ सीएम हाउस में पहले तो जमकर होली खेली। इसके बाद फाग भी गया। इस दौरान तमाम नेता मौजूद रहे।
होली की मस्ती में लोग सब भूल जाते हैं। कभी-कभी ये मस्ती भारी पड़ जाती है। राजस्थान के पुष्कर में कुछ ऐसा ही हुआ। जहां विदेशी और राजनेता होली के जश्न में स्टेज पर डांस कर रहे थे। तभी मंच टूट गया और सभी नीचे जा गिरे। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं है।
राजस्थान के अजमेर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लग्जरी कार का मालिक सिर्फ 4 हजार रुपए बचाने के चक्कर में लुटेरा बन गया। अब पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का सारा जुर्म सीसीटीवी में कैद हो गया है।
होलिका दहन वाली रात मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ, जहां एक परिवार के पांच लोगों की तो मौत हो गई, वहीं 8 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। हादसा बोलेरो गाड़ी के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के चलते हुआ है।
रतलाम में 'नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप' में हनुमानजी की मूर्ति के सामने लेडी बॉडी बिल्डर्स की परेड कराने का मामला गर्म है। कमलनाथ के होली पर कार्यकर्ताओं से 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने के आह्वान ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है।
शादियां बहुत होती हैं, लेकिन कुछ मीडिया की सुर्खियों में बन जाती हैं। ऐसी ही दिलचस्प शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर में देखने को मिली। यहां अपने पहले पति की मौत के बाद तीन बच्चों की मां ने लव मैरिज कर ली। लव कपल की करीब महीनेभर पहले मुलाकात हुई थी।