मध्य प्रदेश के इंदौर के पटेल नगर में रामनवमी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां रामनवमी के कार्यक्रम के दौरान बेलेश्वर महादेव मंदिर के बावड़ी की छत धंस गई। घटना के वक्त छत पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करके राजनीति में भूचाल ला दिया है। शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश का कोई ज्ञान नहीं है और कांग्रेस पार्टी के लिए 'राहु' बन गए हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके डांस टीचर ने रेप किया। यह सिलसिला 2015 से चला आ रहा था।
जोशीले अंदाज और अक्सर हिंदू राष्ट्र का सपना देने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इंदौर में कथा के दौरान अचानक भावुक होकर रो पड़े। कहने लगे मुझे कोई मार दे इस बात का डर नहीं। लेकिन कोई पाखंडी का आरोप नहीं लगाए। कोई संत पाखंडी नहीं है।
मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में नामीबिया से लाई गई चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। शावकों के जन्म की खबर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर वीडियो और फोटो शेयर कर दी है।
मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 1 अप्रैल से पटरियों पर दौड़ना शुरु कर देगी। पीएम नरेंन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन की खूबियों की बात करें तो इसकी सीटें 180 डिग्री घूम जाती हैं। एक स्विच से पायलट से बात की जा सकती है।
बहुचर्चित बिल्डर राजू वर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने सिक्योरिटी फैक्ट्री के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला अक्टूबर 2022 का है, जब बिल्डर ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी बलिराम शाह द्वारा प्रताड़ित करने का हवाला देते हुए खुद को गोली मार ली थी।
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली के चांदपुर की है। यहां चैत्र नवरात्रि में एक भक्त मां के लिए इस तरह की कठोर तपस्या कर रहा है। ये हैं कमलेश कुर्मी, जिन्होंने एक आसन(कुर्सी) पर बैठकर शरीर पर जवारे बोये हैं।
इंदौर में एक युवक की मौजूदा गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में है। इस मारपीट के मामले में पुलिस में FIR तक दर्ज कराई गई है। युवक की मौजूदा गर्लफ्रेंड का आरोप है कि एक्स ने मिलकर उसे और उसकी सहेली को पीट दिया।
भोपाल के कोहेफिजा में एक BHMS छात्र ने छेड़छाड़ के चलते ऑटो से छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छात्रा को जब ऑटो चालक सुनसान इलाके में ले जाने लगा, तो वह डर गई थी।