मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वालीं 25 वर्षीय सलोनी जैन आखिरकार संन्यासिन बन गईं। MBA पास सलोनी को जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार संन्यास ग्रहण कराने की प्रक्रिया पिछले महीने से चल रही थी।
इंदौर में मंगलवार शाम एक क्रेन के अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकिलों पर चढ़ने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। बाणगंगा थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने न मीडिया को बताया कि पुल से नीचे उतरते समय एक क्रेन ने दो मोटरसाइकिलों को कुचल दिया।
मौसम विभाग(IMD) ने अगले 4 दिनों के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है। इस दौरान भारत के किसी भी हिस्से में लू की संभावना नहीं है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से BJP विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल (32) की मौत मीडिया की सुर्खियों में है। 30 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत की पुष्टि हुई है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 50 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। महंत शास्त्री के समक्ष 95 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया। इन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था।
मध्य प्रदेश में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट होने के चलते पिछले 2 दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि बारिश होने के चलते गर्मी से राहत मिल रही है। जानें जिलों के ताजा हाल।
जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। ट्रेनिंग के बाद सेना के अफसरों ने उनके कंधों पर आर्मी के स्टार लगाए।
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है जिसके चलते राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने अपने संगठन में कई बदलाव किए है। कई लोगों को पदों से हटाया गया है किसी और नेता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हो सकते है और बड़े बदलाव।
'गलवान हीरो' स्वर्गीय दीपक सिंह की पत्नी कैडेट रेखा सिंह को शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद एक अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में खुदकुशी का एक अजीब मामला सामने आया है। शहर के एरोड्रम इलाके में एक शख्स ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से रोक दिया। इतनी सी बात पत्नी को अखर गई। वह इतनी गुस्सा हो गई कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला ले लिया।