मध्य प्रदेश में हुई संयुक्त भर्ती परीक्षा (पटवारी परीक्षा) के आए परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वजह है टॉप 10 में से 7 टॉपर्स ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्र NRI कॉलेज से हैं। सरकार ने अब इसके लिए तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।
कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन में बोले मुख्यमंत्री श्री चौहान- 'मेघनाद घाट का होगा विकास, सरदार सरोवर तक चलाया जाएगा क्रूज'। उन्होंने विकास पर्व का शुभारंभ किसान एवं श्रमिक के साथ भूमि-पूजन कर किया।
बारिश में उफनते झरने फिर मौत की वजह बन रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे पर्यटन स्थल महादेव पानी में अचानक झरने में आई बाढ़ में बड़ी संख्या में लोग फंस गए। इनमें तीन दोस्त भी शामिल थे। हादसे में एक युवक तेज बहाव में बह गया।
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में 17 जुलाई की सुबह आग लगने की घटना हुई है। यह हादसा मप्र के बीना के पास हुआ, जब लोगों ने कोच नंबर सी-14 के नीचे आग देखी।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रास्ते से दो बहनों को उठाकर उनमें से बड़ी बहन के साथ गैंग रेप की घटना से बवाल मच गया है। सदमे में रेप पीड़िता ने घर जाकर फांसी लगाकर जान देन की कोशिश की।
यमुना नदी में आई बाढ़ से दिल्ली अभी उबरी भी नहीं है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट वेदर ने यहां फिर से तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मप्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी बारिश का अलर्ट है।
सूरज नाम के इस चीता के मौत की वजहें अभी पता नहीं चल सकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे सूरज की मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
भोपाल में रहने वाले एक परिवार ने गुरुवार तड़के सुसाइड कर लिया। भूपेंद्र इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करता था। उसने एक लोन एप से कर्ज लिया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। उस पर कर्ज बढ़ता गया और वो डिप्रेशन में चला गया। इसी कारण से उसने यह कदम उठा लिया।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में श्रीमदभागवत कथा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि वह कथावचक नहीं होते तो एक सिपाही होते। यही उनका बचपन से सपना था।
बाढ़ से जूझ रहे पूर्वात्तर भारत खासकर उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 दिनों में उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल में भी भारी बारिश की चेतावनी है।