जबलपुर उत्तर चुनाव रिजल्ट 2023: भाजपा ने इस सीट पर अभिलाष पांडे को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से विनय सक्सेना को चुनावी मैदान में उतारा है।
जबलपुर चुनाव रिजल्ट 2023: 1993 से सीट पर भाजपा कब्जा है। यहां सेभाजपा ने अशोक रोहाणी और कांग्रेस ने अभिषेक चौकसे को टिकट दिया है।
इंदौर 5 चुनाव रिजल्ट 2023: भाजपा के महेंद्र हर्डिया ने अपनी कुल संपत्ति साढ़े 5 करोड़ रुपए से अधिक बताई है।
इंदौर 4 चुनाव रिजल्ट 2023: इस सीट पर भाजपा ने मालिनी लक्ष्मण को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने उनके सामने रजा मंधवानी को चुनावी मैदान में उतारा है।
इंदौर 3 चुनाव रिजल्ट 2023: इस विधानसभा सीट से 2018 में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय विधायक बने थे। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3 करोड़ 60 लाख रुपए घोषित की थी।
इंदौर 2 चुनाव रिजल्ट 2023: 1993 से इस सीट पर भाजपा का राज रहा है। यहां लगातार भाजपा की जीत हो रही है। इस बार इस सीट से भाजपा ने रमेश मेंदोला और कांग्रेस ने चिंतामणि चौकसे को टिकट दिया है।
इंदौर 1 चुनाव रिजल्ट 2023: इंदौर 1 विधानसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस से संजय शुक्ला के बीच कड़ा मुकाबला है।
इछावर चुनाव रिजल्ट 2023: ये विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ है। यहां से लगातार भाजपा की जीत हो रही है। इस बार भाजपा ने इस सीट से करण सिंह वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस से शैलेंद्र पटेल को टिकट मिला है।
हुजूर चुनाव रिजल्ट 2023: ये सीट भाजपा के रामेश्वर शर्मा की सीट है। यहां से लगातार भाजपा की जीत होती आई है।
होशंगाबाद चुनाव रिजल्ट 2023: इस सीट पर 2003 से लगातार भाजपा की जीत हो रही है। इस बार भाजपा ने इस सीट से डॉ सीताशरण शर्मा को तो कांग्रेस ने गिरिजा शंकर शर्मा को टिकट दिया है।