MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर में होगी बारिश, लेकिन बढ़ेगा तापमान भी! जानिए पूरा अपडेट

MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर में होगी बारिश, लेकिन बढ़ेगा तापमान भी! जानिए पूरा अपडेट

MP weather report: MP का मौसम खेल रहा है आंखमिचौली! एक ओर बारिश की फुहारें तो दूसरी ओर तपती गर्मी की मार। भोपाल, इंदौर से लेकर जबलपुर तक—कहीं राहत, कहीं आहट। क्या आपके शहर में टूटेगा बादलों का कहर या फिर बढ़ेगी लू की लपटें?

2 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : Jun 06 2025, 08:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
बारिश आई लेकिन गर्मी गई नहीं!
Image Credit : Freepik

बारिश आई लेकिन गर्मी गई नहीं!

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले की गतिविधियां ज़ोरों पर हैं। भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन गर्म हवाओं और उमस ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

28
कहां-कहां गिरी बारिश और कितनी?
Image Credit : iSTOCK

कहां-कहां गिरी बारिश और कितनी?

गुरुवार को रायसेन में 24 मिमी और उज्जैन में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपाल में भी हल्की बौछारें पड़ीं। इंदौर, जबलपुर, और नर्मदापुरम जैसे शहरों में बादल तो छाए, लेकिन बारिश का असर बहुत सीमित रहा।

Related Articles

Related image1
"छोटे कपड़े पहनकर आती हैं तो सेल्फी नहीं लेता"– मंत्रीजी का मंच से बयान और फिर मच गया तूफान! जानिए पूरी बात
Related image2
कौन है 'मौत का सौदागर' सुधाकर? जिसके एनकाउंटर से दंडकारण्य में टूट गई नक्सलियों की रीढ़
38
मानसून ठिठका, लेकिन मौसम करवट बदल रहा
Image Credit : iSTOCK

मानसून ठिठका, लेकिन मौसम करवट बदल रहा

मानसून मुंबई के पास अटका हुआ है लेकिन मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है। यह संकेत है कि मानसून प्रदेश की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

48
 बारिश के बाद भी क्यों महसूस हो रही गर्मी?
Image Credit : iSTOCK

बारिश के बाद भी क्यों महसूस हो रही गर्मी?

बारिश की हल्की बूंदों के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 40.2°C तापमान दर्ज किया गया। उमस और तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी से पूरी राहत अब तक नहीं मिली है।

58
मौसम को प्रभावित कर रहे हैं ये 5 सिस्टम
Image Credit : iSTOCK

मौसम को प्रभावित कर रहे हैं ये 5 सिस्टम

दक्षिणी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और मध्य पाकिस्तान में बने चक्रवात, साथ ही द्रोणिकाएं, एमपी में मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इनसे कभी बादल बनते हैं, तो कभी तेज धूप लौट आती है।

68
अगले 72 घंटे – कहां बरसेंगे बादल, कहां रहेगा तपिश का कहर?
Image Credit : iSTOCK

अगले 72 घंटे – कहां बरसेंगे बादल, कहां रहेगा तपिश का कहर?

अगले तीन दिनों में मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन संभागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, गर्मी भी अपना असर बनाए रखेगी।

78
आपके शहर में कब पहुंचेगा असली मानसून?
Image Credit : Freepik

आपके शहर में कब पहुंचेगा असली मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की उत्तरी सीमा अभी मुंबई के पास है और अगले 3–4 दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है। भोपाल और आसपास के जिलों में 10 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है।

88
मौसम विज्ञानियों की चेतावनी – राहत के साथ तैयार रहें गर्मी की वापसी के लिए!
Image Credit : iSTOCK

मौसम विज्ञानियों की चेतावनी – राहत के साथ तैयार रहें गर्मी की वापसी के लिए!

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बीच तापमान में गिरावट सीमित रहेगी। दिन में धूप और रात को बादलों की हल्की चादर लोगों को भ्रमित कर सकती है। शुक्रवार से रविवार तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा – कहीं राहत, कहीं बेचैनी!

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश समाचार
मानसून
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved