- Home
- States
- Madhya Pradesh
- 11 तारीख को शादी...12 दिन भी नहीं बीते, मेघालय के जंगलों में गुम हुआ MP का नवयुगल, CM तक परेशान
11 तारीख को शादी...12 दिन भी नहीं बीते, मेघालय के जंगलों में गुम हुआ MP का नवयुगल, CM तक परेशान
शादी के महज 12 दिन बाद हनीमून पर निकला इंदौर का नवविवाहित जोड़ा मेघालय में रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। आखिरी बार 23 मई को संपर्क हुआ, स्कूटी लावारिस मिली, पर दोनों का कोई सुराग नहीं! पहाड़ियों में गुम यह प्रेम कहानी अब बन गई है एक गहरी मिस्ट्री।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
शादी के 12 दिन बाद लापता हुआ नवविवाहित जोड़ा!
इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम मेघालय घूमने पहुंचे थे। 23 मई के बाद दोनों से संपर्क टूट गया। पुलिस और ग्रामीण दिन-रात जंगलों और पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
लावारिस मिली स्कूटी, दंपति का सुराग गायब
जो स्कूटी उन्होंने किराए पर ली थी, वह शिलॉन्ग से 50 किलोमीटर दूर सोहरारिम गांव में लावारिस हालत में मिली। स्कूटी मिलने के बाद केस में रहस्य और गहरा हो गया।
लिविंग रूट्स ब्रिज तक गाइड के साथ पहुंचे थे दोनों
जोड़े ने नोंग्रियाट गांव में पर्यटक गाइड के साथ रुककर लिविंग रूट्स ब्रिज देखा था। इसके बाद वे मावलखैत गांव की ओर अकेले निकल पड़े, जहां से उनका कोई अता-पता नहीं।
आखिरी मोबाइल लोकेशन बनी बड़ी पहेली
दोनों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन मावलखैत गांव में ट्रेस हुई थी। लेकिन इसके बाद उनके फोन स्विच ऑफ हो गए। पुलिस का मानना है कि यही उनका अंतिम लोकेशन हो सकता है।
50 से ज्यादा कर्मी जंगलों में तलाश में जुटे
पूर्वी खासी हिल्स पुलिस ने गांव के रक्षा दल और ग्रामीणों की मदद से एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पहाड़ी और खतरनाक इलाकों में लगातार खोजबीन की जा रही है।
क्या पहाड़ियों में खो गया प्यार या कोई साजिश है पीछे?
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या दोनों रास्ता भटक गए? या फिर किसी षड्यंत्र का शिकार हो गए? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर अपील: राजा-सोनम को वापस लाओ
परिजनों और लोगों ने सोशल मीडिया पर जोड़े को ढूंढ़ने के लिए अपील की है। #FindRajaSonam ट्रेंड कर रहा है। पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगी मेघालय सरकार से मदद
एमपी सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम संगमा से फोन पर बात कर सर्च ऑपरेशन तेज करने का अनुरोध किया। संगमा ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।