Ladli Behna & Sambal Surprise Today: आज सीएम मोहन यादव जबलपुर से सिंगल क्लिक में 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते भरेंगे। सिर्फ लाडली नहीं, संबल योजना की रकम भी ट्रांसफर होगी। जानिए कब, कैसे और किनके खातों में आएंगे करोड़ों!
Ladli Behna Yojana 25th Installment Today: आज 16 जून को एमपी की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के बरगी से लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में ₹1250 की राशि सिंगल क्लिक में उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे।
डबल ट्रांसफर डे: संबल योजना की राशि भी आज ही
सिर्फ लाडली बहना योजना नहीं, बल्कि आज संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और गैस सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी। ये कुल मिलाकर ₹2000 करोड़ से अधिक की रकम होगी।
जानिए किन योजनाओं में कितना पैसा ट्रांसफर होगा
- लाडली बहना योजना: ₹1250 प्रति लाभार्थी, कुल ₹1551.44 करोड़
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 56.85 लाख हितग्राही, ₹341 करोड़
- गैस सिलेंडर रिफिलिंग: ₹39.14 करोड़
- संबल योजना अनुग्रह राशि: 6,821 श्रमिक परिवारों को ₹150 करोड़
13 जून को था कार्यक्रम, हादसे के कारण टला
यह राशि पहले 13 जून को ट्रांसफर होनी थी, लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारण सीएम ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। अब 16 जून को ये योजनाएं एक साथ लागू की जा रही हैं।
क्या है संबल योजना और किन्हें मिलेगा लाभ?
संबल योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा देती है:
- दुर्घटना में मृत्यु पर: ₹4 लाख
- सामान्य मृत्यु पर: ₹2 लाख
- दिव्यांगता पर: ₹1-2 लाख
- प्रसूति सहायता: ₹16,000
- अंत्येष्टि सहायता: ₹5,000
- कॉलेज फीस पूरी माफ
गिग वर्कर्स को भी मिलेंगे फायदे
अब राज्य सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। यानी स्विगी, जोमैटो, ओला-उबर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वालों को भी संबल योजना के सारे लाभ मिलेंगे।
राशन भी मिलेगा सस्ते में
संबल योजना के लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से रियायती दरों पर खाद्यान्न भी दिया जाता है। इन्हें खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी जारी की जाती है।
शाम 4.30 बजे खातों में आएगी राशि
कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:30 बजे सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक से प्रदेश भर की महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।