Abhimanyu Yadav engagement: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन की डॉ. इशिता यादव से हुई। दोनों ही मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हैं और परिवार ने सादगी से रस्म अदा की।

Dr. Ishita Yadav Khargone: भोपाल की फिजाओं में इन दिनों सिर्फ सत्ता की गूंज नहीं, शहनाइयों की मधुर धुन भी सुनाई दे रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर में जल्द ही खुशियों की बहार आने वाली है, क्योंकि उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव ने जीवनसाथी चुन लिया है। इस खास मौके ने सियासी गलियारों में भी एक अलग सी रौनक भर दी है। सब जानना चाहते हैं, आखिर कौन हैं सीएम हाउस की होने वाली बहू और क्या करती हैं वो?

खरगोन के प्रतिष्ठित किसान परिवार से है रिश्ता

डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई डॉ. इशिता यादव से हुई है, जो खरगोन जिले के सेल्दा गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता दिनेश यादव (पटेल) इलाके के प्रसिद्ध और बड़े किसान माने जाते हैं। डॉ. इशिता एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और मेडिकल फील्ड से जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: HR की कुर्सी से कातिल बनने तक: 16 दिन की फरारी, नेपाल भागने की साजिश और 1 वीडियो कॉल—कैसे टूटी सोनम की चालाकी?

सगाई समारोह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में बेहद पारंपरिक अंदाज़ में आयोजित किया गया। पूजन और धार्मिक रस्मों के साथ दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए।

समाजसेवा और चिकित्सा से जुड़ा नवयुगल

डॉ. अभिमन्यु यादव न केवल एक कुशल सर्जन हैं, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं डॉ. इशिता भी चिकित्सा जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों मिलकर सामाजिक कार्यों में भी सक्रियता से योगदान देंगे।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट के माध्यम से इस शुभ अवसर की जानकारी साझा करते हुए लिखा “बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा एवं माता-पिता के आशीर्वाद से पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव (पटेल) जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।”

यह भी पढ़ें: 5 लाख की सुपारी, 4 हत्यारे, और एक HR मैनेजर पत्नी – कैसे खत्म हुआ राजा रघुवंशी का जीवन?