- Home
- States
- Madhya Pradesh
- भोपाल में शुरू हुआ अनोखा होटल: सिर्फ ₹200 में बिस्तर, लाइट, वाई-फाई और बहुत कुछ! जानें बुकिंग प्रॉसेस
भोपाल में शुरू हुआ अनोखा होटल: सिर्फ ₹200 में बिस्तर, लाइट, वाई-फाई और बहुत कुछ! जानें बुकिंग प्रॉसेस
Bhopal Pod Hotel: भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश का पहला पॉड होटल शुरू हो गया है। यात्रियों को ₹200 में 3 घंटे आराम, 78 पॉड्स, फैमिली, पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग सुविधा। जानें बुकिंग प्रॉसेस और किराया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा
भोपाल रेलवे स्टेशन अब यात्रियों को केवल यात्रा ही नहीं, बल्कि आराम और निजी स्पेस भी देगा। मध्यप्रदेश का पहला पॉड होटल भोपाल स्टेशन पर शुरू हो चुका है। इसका उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा और DRM देवाशीष त्रिपाठी ने किया। यह पॉड होटल मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर अभी हैं 78 पॉड्स
रेलवे ने इसे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, जहां अब 78 पॉड्स उपलब्ध होंगे – 58 सिंगल (40 पुरुष, 18 महिला) और 20 फैमिली पॉड्स। हर पॉड में तकिया, बेडशीट, पढ़ने की लाइट, चार्जिंग सॉकेट, लॉकर्स और हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
बुकिंग कैसे करें?
बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट या स्टेशन पर ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अपना PNR नंबर देना अनिवार्य होगा।
किराया क्या है?
सिंगल पॉड की दरें ₹200 (3 घंटे), ₹350 (6 घंटे), ₹500 (9 घंटे), ₹700 (12 घंटे), और ₹900 (24 घंटे) हैं। फैमिली पॉड्स के लिए ₹400 से लेकर ₹1500 तक शुल्क तय किया गया है।
पॉड होटल में कम पैसे में मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं
इनमें 6 घंटे के लिए ₹700, 9 घंटे के लिए ₹900, 12 घंटे के लिए ₹1100 और 24 घंटे के लिए ₹1500 होगा। इस पॉड होटल की शुरुआत से यात्रियों को सफर के बीच बेहतर आराम और सुविधाएं मिलेंगी।
ट्रांजिट में समय बिताने वालों को मिलेगी खास सुविधा
इस सुविधा से न केवल यात्रियों को बेहतर आराम मिलेगा बल्कि ट्रांजिट में समय बिताने वाले लोगों के लिए यह एक किफायती और सुविधाजनक ऑप्शन साबित होगा।