MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • शिलांग नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे खतरनाक हनीमून डेस्टिनेशन, जहां एक गलती की तो सीधे मौत

शिलांग नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे खतरनाक हनीमून डेस्टिनेशन, जहां एक गलती की तो सीधे मौत

raja raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद शिलांग की हर तरफ चर्चा है। इसी बीच जानिए भारत के 5 सबसे खतरनाक हनीमून स्पॉट्स जहां एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। रोहतांग से लेकर थार तक, खूबसूरती के पीछे छिपे खतरे।

3 Min read
Arvind Raghuwanshi Published : Jun 11 2025, 07:09 PM | Updated : Jun 11 2025, 07:09 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
हनीमून मर्डर मिस्ट्री से चर्चा में शिलांग
Image Credit : Social Media

हनीमून मर्डर मिस्ट्री से चर्चा में शिलांग

मेघालय का शिलांग अपने खूबसूरत नज़ारों, हरी-भरी पहाड़ियों और शांत वादियों के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीडिया में इसका नाम खूब छाया हुआ है। वजह है इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी को शिलांग हनीमून पर ले जाकर मर्डर कर देना। सोशल मीडिया पर शिलांग और मेघालय के पर्यटन को लेकर कई तरह की बातें की गईं, लेकिन सच सबके सामने आ गया, सिर्फ राज्य के पर्यटन स्थल को बदनाम करने की कोशिश की गई। इस मर्डर मिस्ट्री से वहां के लोगों का कोई लेना देना नहीं है। तो आइए जानते हैं भारत के वो पांच खतरनाक स्पॉट के बारे में जहां आप हनीमून पर गए और एक भी गलती की तो जान तक जा सकती है।

26
1. रोहतांग दर्रा
Image Credit : Social Media

1. रोहतांग दर्रा

गर्मी के मौसम में रोहतांग दर्रा जो सुकून देता है वह, पूरे भारत में और कहीं नहीं मिलता। अक्सर कपल यहां हनीमून मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन यह दिखने में जितना सुंदर है, वहीं उतना ही खतरनाक भी है। मनाली से आगे पढ़ने वाला यह स्थल समुद्र तल से 13,054 फीट की ऊंचाई पर है। यहां भूस्खलन और बर्फीले तूफान का खतरा हमेशा बना रहता है। अगर आप नहीं संभले तो हादसा होना पक्का है। इसलिए यह भी खतरनाक स्पॉट में गिनी जाती है।

Related Articles

सामने आई 'बेवफा सोनम' और प्रेमी राज की पहली तस्वीर...क्या ये राजा की हत्या से पहले की सेल्फी है?
सामने आई 'बेवफा सोनम' और प्रेमी राज की पहली तस्वीर...क्या ये राजा की हत्या से पहले की सेल्फी है?
Raja Raghuvanshi Case: राज से भी ज्यादा उतावली थी बेवफा सोनम, एक इशारा और राजा पर हो गया था पहला वार
Now Playing
Raja Raghuvanshi Case: राज से भी ज्यादा उतावली थी बेवफा सोनम, एक इशारा और राजा पर हो गया था पहला वार
36
2, द्रास, जम्मू और कश्मीर
Image Credit : Asianet News

2, द्रास, जम्मू और कश्मीर

कश्मीर जिसका नाम सुनते ही वहां की हरी-भरी वादियां हमारे जहन में आ जाती हैं। यह भारत की खूबसूरती का स्वर्ग है। लेकिन द्रास स्पॉट जितना देखने में सुकून देता है, उतना ही खतरनाक भी है। द्रास भारत में सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है, वजह यहां की मौसम की स्थिति बहुत खराब है और यह पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) से भी बहुत करीब है। आतंकवादियों का डर और भूस्खलन का डर हमेशा बना रहता है।

46
3. छत्तसीगढ़ का बस्तर
Image Credit : Asianet News

3. छत्तसीगढ़ का बस्तर

बस्तर की खूबसूरती भारत के हर कोने में हैं। यहां कुदरत का ऐसा खजाना है कि एक बार जो देखता हो उसे देखता ही रह जाता है। चारों तरफ फैली हरियाली के अलावा यहां के आदिवासी संस्कृति भी अनोखी है। लेकिन कभी-कभी यह जगह खतरनाक भी हो जाती है। वजह यहां पर पल रहा नक्सलवाद, जिनकी वजह से कई लोगों को मौत हो चुकी है। अगर आप यहां घूमने जाएं तो पहले यहां की लोकल पुलिस को सूचना जरूर देकर जाएं।

56
4. थार-रेगिस्तान
Image Credit : Asianet News

4. थार-रेगिस्तान

राजस्थान हर कोई घूमना चहता है, क्योंकि यह राज्य अपनी ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। कई विदेशी लोग यहां रोजाना आता हैं। कपल के लिए भी यह पसंदीदा जगह है। माना जाता है कि थार रेगिस्तान खतरनाक प्राणियों का घर है। यहां सैंड बोआ, ब्लैक कोबरा, सॉ स्केल्ड वाइपर, रैट सांप जैसे कई जहरीले सांपों असंख्य हैं, बिना गार्ड या लापरवाही करने पर इसका अंजाम खतरनाक होता है।

66
 5. छत्तसीगढ़ का बस्तर
Image Credit : Asianet News

5. छत्तसीगढ़ का बस्तर

मध्य प्रदेश-राजस्थान और यूपी को जोड़ने वाला चंबल एक समय डाकूओं का अड्डा माना जाता था। कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग यहां पर हो चुकी है। इसलिए कई कपल इस घाटी को देखने के लिए जाते हैं। लेकिन यहां खतरा आज भी बना हुआ है। माना जाता है कि कुछ डाकु यहां अभी भी रहते हैं। जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं। Read More...
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
मध्य प्रदेश समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved