Ranchi News: पटना से आ रहे इंडिगो विमान को रांची में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी जब एक पक्षी विमान से टकरा गया। विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं।
Indigo plane collided with a bird in Ranchi: पटना से आ रहा इंडिगो का विमान सोमवार दोपहर को इमरजेंसी में लैंडिंग कराया गया, तभी रनवे से करीब 10 से 12 नॉटिकल माइल और 3,000 से 4,000 फीट की दूरी पर एक पक्षी टकरा गई। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के निदेशक आरआर मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या (एयरबस ए320) को दोपहर 1:14 बजे उड़ान भरनी थी। विमान में करीब 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, पक्षी के टकराने के कारण विमान के बाहरी हिस्सों में डेंट आ गए।
विमान के लिए तकनीकी जांच शुरू
आरआर मौर्य के अनुसार, "तकनीकी टीम विमान की स्थिति की जांच कर रही है। पक्षी के टकराने के कारण विमान को सभी सुरक्षा मानकों के पूरा होने तक के लिए रोक दिया गया है।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान रांची की यात्रा के बाद कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन घटना के बाद इसकी आगे की उड़ान को रद्द कर दिया गया। इस घटना पर अभी तक इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पहले भी हो चुकी हैं 'बर्ड स्ट्राइक' की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है कि पक्षी के हमले के बाद विमान को उतारा गया हो। ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। जब कोई पक्षी उड़ते समय विमान से टकराता है, तो उसे 'बर्ड स्ट्राइक' कहा जाता है। यह एक सामान्य लेकिन खतरनाक स्थिति है, जो विमान की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। पक्षियों के हमले ज्यादातर हवाई अड्डों के पास होते हैं, खासकर तब जब विमान उड़ान भर रहा होता है (टेक-ऑफ के दौरान) या लैंडिंग कर रहा होता है