Chandipura virus symptomes in Hindi : गुजरात में चांदीपुरा वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण से 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने सावधान रहने की सलाह दी है। यह वायरस पहले महाराष्ट्र में पाया गया था और अब गुजरात में डर फैला रहा है।
केरल के कन्नूर में एक पुलिस हेड क्वार्टर में काम करने वाले ड्राइवर ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को कार से टक्कर मारकर उसे बोनट पर डाल कर घसीटा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नाटक में राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ अगस्त से मिलेगा। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन में करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी है।
जम्मू कश्मीर के डोडा में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी में कई आतंकी ढेर हो रहे हैं लेकिन इसमे हमारे जवान भी शहीद हो रहे हैं। सोमवार देर रात हुए हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं।
गुजरात के द्वारका जिले के भाणवड के इलाके में एक परिवार के चार लोगों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया। मृतकों को पहले डराया- धमकाया और मारपीट के बाद उनसे 20 लाख की डिमांड की। बस इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया।
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित एक ओयो होटल में यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट की पीट पीटकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लड़की से जुड़ा बताया जा रहा है।
दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा मजनू का टीला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी है। जिसके चलते डीडीए ने नोटिस भी जारी कर दिया है। अगर वे तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाते हैं। तो इसकी जिम्मेदारी भी अतिक्रमणकर्ता स्वयं की होगी।
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें शराब नीति घोटाले में 100 करोड़ रुपए के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया था।
जगन्नाथ पुरी मंदिर के पास बेशकीमती गहनों का खजाना और रत्नों के भंडार है। इन खजानों की रखवाली जहरीले नाग सहित अन्य जीव जंतु कर रहे हैं। तो अब ऐसा क्या हुआ जो मंदिर प्रशासन को सपेरे ढूंढने पड़ रहे है। ये हम कोई कहानी नहीं सुना रहे बल्कि यही सच है।
तेलंगाना के मिरयालगुडा शहर में एक 25 वर्षीय महिला के साथ ट्रेन पर दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना के दौरान वो ट्रेन से गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई।