इस मुद्दे की एक बार फिर शुरुआत उस वक्त हुई जब केंद्र ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू कर दिया। इसके बाद पंजाब सरकार ने एक अप्रैल को विधानसभा का सत्र बुलाया और चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को देने का प्रस्ताव पास कर दिया।
हरियाणा के रेवाड़ी में झुग्गियों में लगी आग ने कई घर जलाकर तबाह कर दिया। जिसमें देखते ही देखते गरीबों के आशियाने जलकर खाक हो गए। इसी बीच एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके चलते एक युवक को गंभीर चोट आई हैं।
चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच का विवाद नया नहीं है। यह विवाद उस वक्त से ही है जब 1966 में हरियाणा पंजाब से अलग होकर एक नया राज्य बना था। 56 साल के दौरान यह सातवीं दफा है जब पंजाब ने इस प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया है।
चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्ज हासिल है। यह शहर पहले सिर्फ पंजाब की राजधानी हुआ करती थी। 1966 में हरियाणा को अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी बना दिया गया है। दोनों राज्यों की तरफ से समय-समय पर हक के दावे किए जाते रहे हैं।
वीडियो डेस्क। हरियाणा के करनाल में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी रामदेव पत्रकारों पर भड़के नजर आए। पत्रकार के महंगाई पर पूछे सवाल पर रामदेव बाबा भड़क गए। पत्रकार ने पूछा था कि आपने कांग्रेस के टाइम में यह कहा था कि आपको ₹40लीटर तेल वाली सरकार चाहिए या महंगे तेल वाली सरकार चाहिए।
सीएम मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। अगर राजनीति करनी है तो आप अपने दम पर करें यह अच्छी बात नहीं है। वादों को पूरा करने के लिए जब खजाने में पैसे नहीं मिले तो वे कटौरा लेकर प्रधानमंत्री के पास चले गए।
फैक्ट्री में कपड़े से संबंधित काम होता है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर हैं। मंगलवार को कर्मचारी कंपनी परिसर के दोनों गेट पर बैठे गए और गेट पर ताला लगा दिया।
कत्ल हुए कई घंटे बीत गए हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं आया है। गांव वालों का कहना है कि पुजारी की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी और मंदिर में लूटपाट भी नहीं हुई तो फिर आखिर हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है।
वीडियो डेस्क। 2 अप्रैल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। लेकिन माता के दरबार अभी से सज कर तैयार हो गए हैं। कोरोना ने नवरात्रों की जो चमक फीकी कर दी थी। वो चमक एक बार फिर जगमाग रही है। मंदिरों में घंटों की ध्वनि फिर से सुनाई देगी। माता के जयकारों से एक बार फिर ये भूमि पावन हो जाएगी।
सेकेंडरी के 3,36,380 परीक्षार्थी, जिनमें से 1 लाख 53 हजार 779 छात्राएं और 1 लाख 82 हजार 601 छात्र हैं। सीनियर सेकेंडरी के 2 लाख 51 हजार 385 स्टूडेंट्स हैं, जिनमें से 1 लाख 18 हजार 596 छात्राएं और 1 लाख 32 हजार 789 छात्र हैं।