एक मनचले लेक्चरर द्वारा एक छात्रा को गंदे मैसेज भेजने का मामला उजागर हुआ है। छात्रा के परिवार वालों ने पहले इसकी शिकायत स्कूल में की और बाद में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं
पत्नी ने पति के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो पति ने जुल्मों-सितम की सारी सीमाएं ही तोड़ दी। वह लगातार तीन दिन तक पत्नी की बेल्ट से पिटाई करता रहा। उसके इस कृत्य में महिला की सास ने भी सपोर्ट किया।
खुद को आईपीएस अधिकारी बताने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार की गई महिला का दुस्साहस देखिए, उसे 2019 में भी गिरफ्तार किया गया था। उस समय इस महिला ने खुद को भारतीय विदेश सेवा(IFS) में अधिकारी बताया था।
स्वाइन फ्लू से एक मौत ने स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। जिस मरीज की मौत हुई है। उसका जिंदल हास्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मरीज अन्य रोगों से भी पीड़ित था।
राज्य में बजट सत्र 20 फरवरी से शुरु हो रहा है। यह मनोहर लाल सरकार का चौथा बजट होगा। आगामी 23 फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है। उसकी तैयारियां चल रही हैं। इस सिलसिले में सभी विभागों से शुक्रवार को पिछले बजट का हिसाब तलब किया गया है।
हरियाणा में विपक्ष के ही नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही है। सीएम मनोहर लाल पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी ने कहा कि उनकी अफसरों पर पकड़ नहीं है।
हरियाणा की झज्जर पुलिस ने गुरूवार को बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां बड़ी संख्या में लड़का और लड़कियों को पकड़ा है। वहीं पुलिस के डर से कई ने तो छत से छलांग लगा दी।
साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर अपने दोस्तों के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने के आरोप में बुधवार को दिल्ली से गुजरात के एक जोड़े को गिरफ्तार किया।
चीका के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के छात्राओं की ई-मेल के जरिए भेजी गयी एक गुमनाम चिटठी ने प्रोफेसरों की पोल खोल दी है। चिटठी में प्राध्यापकों पर अश्लीलता फैलाने और नशे में धुत होकर कॉलेज आने का आरोप है।
फरीदाबाद की करीब 66 साल पुरानी विजय रामलीला कमेटी पर सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। कमेटी की धर्मशाला में 20 दुकानें बनी थी। पांच घंटे तक चली कार्रवाई में निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।