फरीदाबाद विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने यह चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला को 48 हजार वोटों से यह चुनाव जीता है। गोयल शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए थे।
ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव 2024: INLD के नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने यह चुनाव जीत लिया है। तो बीजेपी के अमीर चंद तलवार दूसरे नंबर पर हैं।
सिरसा विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा सिरसा सीट से चुनाव हार गए हैं। कांडा को कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने कड़ी हार दी। सोतिया अब विधायक बन गए हैं।
आदमपुर विधानसभा चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला रहा। भाजपा के भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए हैं। कड़े मुकाबले के बाद उन्हें कांग्रेस के चंद्र प्रकाश मात देते हुए यह चुनाव जीत लिया है।
सोनीपत विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा के निखिल मदान ने यह चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांटे टक्कर के बाद कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार के चुनाव हरा दिया। वहीं INLD के सरदारम सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
मुलाना विधानसभा सीट चुनाव 2024: कांग्रेस उम्मीदवार पूजा यह चुनाव जीतकर विधायक बन गई हैं। उन्होंने भाजपा की संतोष चौहान श्रवण करारी हार दी।
महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। भाजपा के कंवर सिंह को कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस के राव दान सिंह चुनाव जीत लिया है। वह विधायक बन गए हैं। उन्होंने करीब 2 हजार वोटों से चुनाव जीता।
अंबाला सिटी विधानसभा सीट का परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस के निर्मल सिंह मोहरा ने भाजपा के असीम गोयल करारी हार देते हुए यह चुनाव जीत लिया है।
कैथल विधानसभा चुनाव 2024 के बड़े प्रत्याशी: कैथल सीट से 25 साल के कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के भाजपा के लीला राम कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव हरा दिया है।
हिसार विधानसभा चुनाव 2024: हिसार सीट का परिणाम आ गया है, यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जिंदल ने यह चुनाव करीब 18 हजार वोटों से जीत लिया है। यानि वह विधायक बन गई हैं।