ससुरालवालों से प्रताड़ित होकर एक महिला ने शादी के 9 महीने बाद सुसाइड कर लिया। पति आए-दिन पत्नी से दहेज में कार की मांग करता था। वह कहता था मैं स्कूटी से ऑफिस जाता हूं तो मेरी बेइज्जती होती है।
वीडियो में असंध सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘‘बटन जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है।’’
8-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं। वहीं 44,92,809 मतदाता 30 से 39 साल की उम्र की श्रेणी में आते हैं। चुनाव में 105 महिलाओं समेत 1,169 मतदाता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेताओं में महज राहुल गांधी ही हरियाणा में चुनावी प्रचार में उतरे हैं, हालांकि राहुल गांधी की रैली पहले महज एक ही थी, लेकिन शुक्रवार को सोनिया गांधी के महेंद्रगढ़ कार्यक्रम कैंसिल हो जाने के चलते उन्होंने जाकर संबोधित किया।
हेमा मालिनी ने कहा, "10-15 साल पहले एक ऐसा समय था जब मैं सोचा करती थी कि इस देश का क्या होगा। फिर मोदी आए, वह देश को विकास की राह पर ले गए।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 75 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, लेकिन पिछले 15 दिन में बदले राजनीतिक माहौल में बीजेपी के सपने पर ग्रहण भी लगा सकते हैं। दरअसल, हरियाणा में किंगमेकर समझे जाने वाले जाट समुदाय का मिजाज बीजेपी के रुख से अलग नजर आ रहा है।
जनता से जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने अपना पंजाबी और हरियाणवी में बात शुरू की। ऐसा पीएम हमेशा करते रहे हैं वह जिस राज्य में जाते हैं उसी क्षेत्रिय भाषा में जनता से सीधे जुड़ते हैं।
शुक्रवार को सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में रैली करने वाली थीं। हरियाणा में उनकी यह पहली रैली प्रस्तावित थी, मगर आखिरी वक्त में उनका प्रोग्राम कैंसल हो गया। हालांकि, पार्टी की ओर से रैली कैंसल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। उनकी जगह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा संबोधित करने पहुंचे।
देसी हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी चुनावी माहौल में फिर चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई सपना से इस बार पार्टी खफा हो गई है। वजह है सपना का हरियाणा में बीजेपी की विरोधी हरियाणा लोकहित पार्टी के लिए प्रचार करना।
पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने लोगों से इस निर्वाचन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।