मलिक रविवार को हरियाणा के चरखी दादरी स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज (सरकारी या प्राइवेट) छात्रों के लिए 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। कर्मचारी रोजाना कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और ऑनलाइन क्लासेस रेगुलर चलेंगी।
कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए हरियाणा सरकार ने नई पाबंदियों की घोषण की है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और तीन अन्य जिलों में सख्त पाबंदी लगाई गई है। सिनेमा हॉल, खेल परिसर, स्विमिंग पूल और सभी मनोरंजन पार्क बंद कर दिए गए हैं।
नए साल में लोग जगह-जगह जश्न मना रहे हैं और एक दूसरे को शुभकमानाएं देने में लगे हुए हैं। इसी बीच करनाल के एक परिवार में दुखों का पहाड़ ऐसा टूटा है कि घर का हर सदस्य मातम मना रहा है। क्योंकि यहां एक साथ दो भाइयों की एक्सीडेंट में मौत हो गई।
शनिवार देर रात माता वैष्णो देवी मंदिर में दुखद हादसा हो गया। जहां मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मची गई और 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि नई साल का जश्न शुरू होते ही कईं जिंदगी दुनिया को अलविदा कह गईं।
वीडियो डेस्क। नया साल और दो बड़े हादसों ने हर किसी को झकझोर दिया। पहले वैष्णों देवी में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत और फिर बाद में हरियाणा के भिवानी में खदान धंसकने से कइयों की मौत की खबर है। पहाड़ दरकने से 20 से ज्यादा लोग पत्थरों के नीचे दब गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके की नजाकत को समझते हुए घटनास्थल पर मीडिया को जाने से रोक दिया है।
भिवानी. दो बडे़ हादसों से नये साल-2022 का आगमन हुआ है। वैष्णाेदेवी मंदिर में भगदड़ मचने के बाद हरियाणा के भिवानी में खदान धंसकने से कइयों की मौत की खबर है। पहाड़ दरकने से 20 से ज्यादा लोग पत्थरों के नीचे दब गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके की नजाकत को समझते हुए घटनास्थल पर मीडिया को जाने से रोक दिया है। मरने वालों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मजदूर हैं। बता दें कि भिवानी के तोशाम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन होता है। वायु प्रदूषण के बढ़ने से 2 महीने पहले खनन के काम पर बैन लगा दिया गया था। NGT ने गुरुवार को दुबारा काम शुरू करने की परमिशन दी थी। शुक्रवार को यहां खनन शुरू हुआ। आशंक है कि ब्लास्ट से पहाड़ उड़ाने से यह हादसा हुआ।
हरियाणा के भिवानी से नए साल के पहले दिन बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां खनन के दौरान पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दब गए। अब तक 4 लोगों के शव निकाले गए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
हरियाणा (Haryana) में आज से वे लोग घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई हैं। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, इन लोगों को आज से सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यानि पब्लिक प्लेस में इनकी एंट्री बैन रहेगी। ऐसे लोग ना रोडवेज बस में सफर कर पाएंगे और ना ट्रेन से कहीं आ-जा पाएंगे।
सीएम ने कहा कि नमाज, नमाज की तरह हो। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग सोचते हैं कि इसके जरिए ताकत दिखाएं। अगर कोई इस तरह से नमाज पढ़ना चाहता है तो उसे सबसे पहले प्रशासन से बात करनी चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों के लिए पहले से ही सभी धर्मों के लिए नियम बने हुए हैं।