सार

500 Electric Buses: दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले दो महीनों में राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, जिससे आपका सफर और भी आरामदायक हो जाएगा। 

500 Electric Buses: दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजधानी की सड़कों पर सफर अब और भी आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल होने वाला है। अगले दो महीनों में दिल्ली में 500 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। यह जानकारी खुद परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने दी है।

इस साल के अंत तक 1000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य

इसके अलावा इस साल के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 1000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने बताया कि ये पहल दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और स्मार्ट सिटी की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर: एक दिन में हुई 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कही ये बात

परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हम दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को तेजी से बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगले दो महीनों में राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें चलना शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा, इस साल के अंत तक कुल 1,000 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर होंगी। इससे सभी लोगों के लिए सफर करना साफ-सुथरा और आसान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों को जल्द से जल्द चलाना जरूरी है ताकि लोग जल्दी इसका फायदा उठा सकें। इन बसों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल करके हम दिल्ली को देश की इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठा रहे हैं।

क्या है इसकी खासियत?

हाल ही में दिल्ली में देवी इलेक्ट्रिक बसों को भी सार्वजनिक परिवहन में शामिल किया गया है। इन बसों की खासियत यह है कि इन्हें छोटे मार्गों पर चलाया जाता है, जिनकी लंबाई अधिकतम 12 किलोमीटर होती है।