Coronavirus Case In Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामले 700 के पार हो चुके है। पिछले 4 घंटे में 42 नए मरीज मिले हैं। देशभर में एक्टिव केस 6491 हैं जबकी महाराष्ट्र और केरल में भी केस बढ़ रहे हैं। 

Coronavirus Case In Delhi: कोरोना वायरस एक बार फिर देश में पैर पसारता दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में कोविड केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है। बीते 24 घंटे में 42 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक दिल्ली में 7 मरीजों की मौत हो चुकी है।

देशभर में इस समय कोरोना के कुल 6491 एक्टिव केस

देशभर में इस समय कोरोना के कुल 6491 एक्टिव केस हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 6861 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के केस 600 से ज्यादा हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले फिलहाल केरल में हैं, जहां 1957 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा गुजरात में 980 और पश्चिम बंगाल में 747 मरीजों की पुष्टि हुई है।

कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात और मध्य प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 9, केरल में 15 और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 लोगों ने जान गंवाई है।

यह भी पढ़ें: पानी के लिए पाकिस्तान में त्राहिमाम...Indus Waters Treaty निलंबित होने पर किसान संकट में, खरीफ फसल बर्बाद

सरकार ने मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी की

देश पहले ही कोरोना महामारी का गंभीर दौर देख चुका है, जब लॉकडाउन तक लगाना पड़ा था और कई लोगों की जान चली गई थी। अब फिर से हालात बिगड़ न जाएं, इसके लिए सरकार पहले से सतर्कता बरत रही है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सरकार ने मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और दो गज की दूरी बनाए रखने की एडवाइजरी जारी की है।