बलरामपुर जिले के 26 चयनित अग्निवीरों से ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुलाकात की। CM ने युवाओं की उपलब्धि को छत्तीसगढ़ का गर्व बताया। सुदर्शन यादव के मुफ्त प्रशिक्षण से 30 में से 26 युवाओं का चयन सेना में हुआ।

रायपुर, 14 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रविवार को बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व का विषय है।

अग्निवीर योजना से मिल रहा युवाओं को अवसर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम ही सफलता की असली कुंजी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सेना में शामिल होकर ये युवा सीमाओं की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

चयनित अग्निवीरों की सूची

बलरामपुर जिले से चयनित अग्निवीरों में शामिल हैं:

  • पिंकू पैकरा
  • जिन्दल
  • विकास पैकरा
  • प्रकाश सिंह
  • खेल साय
  • आर्यन
  • देव नंदन पन्ना
  • नरेंद्र यादव
  • रंजीत केरकेट्टा
  • रमेश पैकरा
  • प्रियांशु
  • सनोज
  • निकिता नरसिंह
  • शशि किरण
  • सोहन लाल
  • महेंद्र पैकरा
  • मिथलेश पैकरा
  • छोंटू
  • बज्जू पैकरा
  • पंकज
  • विवेक पैकरा
  • विधायक पैकरा
  • किशुन पैकरा
  • सोभनाथ पैकरा
  • अमित कुजूर
  • एंजेल लकड़ा

मुफ्त प्रशिक्षण से मिली सफलता

मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक श्री सुदर्शन यादव और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से दिए गए निःशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण का बड़ा लाभ युवाओं को मिला है। इस प्रशिक्षण में शामिल 30 युवाओं में से 26 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है।

यह भी पढ़ें

जशपुर जम्बूरी 2025: CM विष्णु देव साय ने पर्यटन और कृषि क्रांति की शुरुआत, होमस्टे व ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

बस्तर इनवेस्टर कनेक्ट: 1,000 करोड़ निवेश प्रस्ताव, स्थानीय उद्यमी बने बदलाव की मिसाल