तरारी विधानसभा चुनाव 2025: तरारी सीट (Tarari Assembly Seat) बिहार की सबसे पेचीदा सीटों में से एक रही है। 2010 में JDU, 2015 और 2020 में CPI(ML), जबकि 2024 उपचुनाव में BJP जीती। अब सवाल है -क्या 2025 में फिर बदलेगा समीकरण या कोई बनाएगा स्थायी पकड़?
Tarari Assembly Election 2025: बिहार की तरारी विधानसभा सीट (Tarari Assembly Seat) हमेशा से ही राजनीति के बदलते समीकरणों की गवाही देती रही है। यहां कभी जेडीयू (JDU) ने जीत दर्ज की, कभी CPI(ML)(L) ने अपनी ताकत दिखाई और हाल ही में हुए 2024 उपचुनाव में भाजपा (BJP) ने बाजी मारी। यही कारण है कि 2025 का चुनाव और भी दिलचस्प माना जा रहा है।
2010 तरारी विधानसभा चुनाव-जेडीयू का दबदबा
2010 में इस सीट से जेडीयू (JDU) के नरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय ने जीत दर्ज की।
- नरेंद्र कुमार पांडेय (JDU) -48,413 वोट
- अदीब रिज़वी (RJD)- 34,093 वोट
- जीत का अंतर - 14,320 वोट
खास बात: इस जीत ने जेडीयू को तरारी क्षेत्र में मजबूत किया।
2015 तरारी विधानसभा चुनाव-वामपंथी ताकत का उभार
2015 का चुनाव बेहद करीबी साबित हुआ। इस बार CPI(ML)(L) के सुदामा प्रसाद ने जीत दर्ज की।
- सुदामा प्रसाद (CPI-ML L)-44,050 वोट
- गीता पांडेय (LJP) -43,778 वोट
- जीत का अंतर-सिर्फ 272 वोट
खास बात: यह मुकाबला बिहार की राजनीति में सबसे रोमांचक टक्करों में गिना गया।
2020 तरारी विधानसभा चुनाव-सुदामा प्रसाद की वापसी
2020 में सुदामा प्रसाद ने एक बार फिर जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र कुमार पांडेय को मात दी।
- सुदामा प्रसाद (CPI-ML L)- 73,945 वोट
- नरेंद्र कुमार पांडेय (IND)-62,930 वोट
- जीत का अंतर - 13,015 वोट
- खास बात: इस जीत से साफ हुआ कि तरारी सीट पर वामपंथी पकड़ अभी भी बरकरार थी।
नोट: सुदामा प्रसाद स्नातक तक पढ़े लिखे हैं। उन पर तीन आपराधिक मुकदमे हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 62 लाख रुपए हैं और उन पर 16 हजार रुपए का कर्जा भी है।
2024 उपचुनाव-BJP का धमाका
जब सुदामा प्रसाद सांसद बने और सीट खाली हुई, तो 2024 में उपचुनाव कराया गया। इसमें भाजपा (BJP) के विशाल प्रशांत ने बड़ा उलटफेर किया।
- विशाल प्रशांत (BJP) – 78,755 वोट
- राजू यादव (CPI-ML L)-68,143 वोट
- जीत का अंतर-10,612 वोट
खास बात: यह जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक रही क्योंकि यह सीट लंबे समय से वामपंथी दलों का गढ़ मानी जाती थी।
नोट: विशाल प्रशांत 12वीं पास हैं। उनके पास करीब 5.77 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। कोई आपराधिक केस तो नहीं है लेकिन 32 लाख रुपए की देनदारी जरूर बकाया है।
2025 तरारी विधानसभा चुनाव-किसकी होगी जीत?
तरारी सीट अब तीन बड़े ध्रुवों में बंटी दिख रही है-भाजपा, वामपंथी दल और जेडीयू। 2025 का चुनाव यह तय करेगा कि क्या भाजपा अपनी पकड़ बनाए रखेगी या वामपंथी फिर से वापसी करेंगे।
