ढाका विधानसभा चुनाव 2025: ढाका सीट (Dhaka Assembly Seat) हमेशा उलटफेर का गढ़ रही है। 2010 में Independent जीते, 2015 में RJD ने वापसी की और 2020 में BJP ने 10,114 वोटों से जीत दर्ज की। अब सवाल है-क्या 2025 में ढाका फिर से इतिहास दोहराएगा?
Dhaka Assembly Election 2025: बिहार के शिवहर जिले की ढाका विधानसभा सीट (Dhaka Assembly Seat) को हमेशा से राजनीति का रणक्षेत्र कहा जाता है। यहां हर चुनाव में समीकरण बदल जाते हैं और कभी भाजपा (BJP), कभी राजद (RJD), तो कभी निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करते हैं। यही वजह है कि ढाका सीट को Bihar Election 2025 में भी बेहद खास माना जा रहा है।
2020 ढाका विधानसभा चुनाव-BJP की जीत
2020 के ढाका विधानसभा चुनाव (Dhaka Vidhan Sabha Chunav 2020) में भाजपा (BJP) के पवन कुमार जायसवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने राजद (RJD) के फैसल रहमान को हराया।
- पवन कुमार जायसवाल (BJP)-99,792 वोट (48.01%)
- फैसल रहमान (RJD) -89,678 वोट (43.15%)
- जीत का अंतर- 10,114 वोट
खास बात: यह जीत दिखाती है कि यहां मुकाबला हमेशा करीबी और रोमांचक होता है।
नोट: बीजेपी नेता पवन कुमार जायसवाल ग्रेजुएट हैं। उन पर पांच क्रिमिनल केस हैं। उनकी कुल संपत्ती 5.17 करोड़ रुपए के आस-पास है और उन पर 60 लाख रुपए की देनदारी भी है।
2015 ढाका विधानसभा चुनाव-RJD का पलड़ा भारी
2015 में हालात उलट गए और इस बार राजद (RJD) के फैसल रहमान ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया।
- फैसल रहमान (RJD) -87,458 वोट (47%)
- पवन कुमार जायसवाल (BJP)-68,261 वोट (37%)
- जीत का अंतर-19,197 वोट
खास बात: यह जीत राजद के लिए बड़ी सफलता साबित हुई।
2010 ढाका विधानसभा चुनाव- निर्दलीय ने किया उलटफेर
2010 का चुनाव ढाका की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हुआ। इस बार पवन कुमार जायसवाल (Independent) ने चुनाव जीता और सबको चौंका दिया।
- पवन कुमार जायसवाल (Independent)-48,096 वोट (38%)
- फैसल रहमान (JDU)-46,451 वोट (37%)
- जीत का अंतर-1,649 वोट
खास बात: यह नतीजा बताता है कि ढाका विधानसभा में कोई भी प्रत्याशी किसी भी समय इतिहास रच सकता है।
ढाका विधानसभा चुनाव 2025- किसका होगा कब्जा?
ढाका सीट पर पिछले तीन चुनावों ने साबित किया है कि यहां का राजनीतिक खेल बेहद पेचीदा है। कभी RJD, कभी BJP और कभी Independent प्रत्याशी बाजी मार चुके हैं। 2025 में फिर सवाल वही है-क्या BJP अपनी जीत दोहराएगी या RJD वापसी करेगी।
