केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह को बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। BJP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समस्याओं की ओर सांसद के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और वह फीता काटकर चले जाते हैं।
लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को ईडी ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को दिनभर चली छापेमारी के बाद दो करोड़ कैश और कागजात बरामद किए गए थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में पिछड़ा-अति पिछड़ा महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
बिहार के जमुई से जो मामला सामने आया है, वह बेहद हैरान करने वाला है। जहां एक लड़की ने सरकारी नौकरी वाले युवक से शादी नहीं की और अपने बेरोजगार प्रेमी से लव मैरिज कर ली।
ट्रेनिंग के दौरान आर्मी का माइक्रो एयरक्राफ्ट क्रैश होकर बिहार के गया स्थित एक खेत में जा गिरा। एयरक्राफ्ट में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने BJP को झूठ की फैक्ट्री तक करार दे दिया।
रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित INDIA गठबंधन के दलों के नेताओं ने संबोधित किया।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंच से इधर चला में उधर चला गाना सुनाया। इस दौरान वह बीजेपी पर जमकर हमलावर हुए और कहा कि क्या पीएम मोदी हमारे चाचा की गारंटी ले सकते हैं।
बंगाल के आसनसल से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने आज चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कल 195 उम्मीवारों की सूची में उनका नाम था।
झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करने के बाद दो जनसभाओं को भी संबोधित किया।