बिहार के पटना में डबल मर्डर और सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक फौजी ने अपनी पत्नी और साली की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे ससुराल में डेंगू के मच्छर ने काट लिया था। इसके बाद से वो चिढ़चिढ़ा हो गया था।
यह वीडियो देश में प्याज को लेकर चल रही राजनीति को दिखाता है। 80 से 100 रुपए किलो तक पहुंची प्याज को लोग गुस्से में हैं। ऐसे में अगर कहीं आधी से भी कम कीमत में प्याज मिले, तो लड़ाई-झगड़ा होना कोई अचरज की बात नहीं है।
बिहार में बिस्कोमान ने लोगों को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने का फैसला लिया। पिछले कई दिनों से बिस्कोमान सस्ती प्याज बेच रहा है। इस दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई। जिसके बाद हेलमेट लगाकर प्याज की बिक्री की जा रही है।
बिहार की राजधानी पटना में किसी बात पर हुए झगड़े के दौरान एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को शूट कर लिया। प्रेमिका की हालत नाजुक बताई जाती है।
यह दो घटनाएं बिहार में कानून व्यवस्था की हालत दिखाती हैं। एक घटना में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बजाय पंचायत ने खुद सजा दी। दूसरे मामले में एक मजदूर को गर्म लोहे से दाग दिया गया।
यह तस्वीर बिहार के पूर्व मिनिस्टर और वर्तमान MLA शिवचंद्र राम की है। वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्याज की बढ़ती कीमतों का विरोध करना चाहते थे। जब कोई दूसरा उपाय नहीं सूझा, तो प्याज की माला बनवा ली।
यह शर्मनाक वीडियो लोगों के दिलों से कम होती मदद की भावना को दिखाता है। समस्तीपुर में पेट्रोल टैंकर और कपड़े से लदे ट्रक के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। लोग मदद के साथ-साथ पेट्रोल भी लूटते रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा पशुपालन मंत्रालय इस समस्या से निजात पाने के लिए समाधान खोजने पर काम कर रहा है
पटना के बिहटा में 12 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या कर शव को तार से बांधकर लटका दिया गया। मृतक बच्चा एक होटल में काम करता था। शव को जिस होटल के बरामदे में लटकाया गया, वह मृतक बच्चे की नानी का है।
बिहार के मधेपुरा में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां अतिक्रमण की जमीन पर विराजे हनुमानजी को विस्थापित कर दिया गया। यही नहीं, हनुमानजी की प्रतिमा को अब जेल में पहुंचा दिया गया है। पढ़ें दिलचस्प मामला...