रणजी ट्रॉफी 2019-20 में बिहार की क्रिकेट टीम को पहली जीत मिल गई है। पटना में खेले जा रहे मुकाबले में बिहार ने मिजोरम को छह विकेट के अंतर से हराया। बिहार की जीत के हीरो तेज गेंदबाज अभिजीत साकेत रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यदि कुछ करने का हौसला हो तो गरीबी रास्ता नहीं रोक पाती। बिहार के एक छोटे से गांव से आने वाली स्वीटी कुमारी ने इंटरनेशनल यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीतकर इसे सच कर दिखाया है।
बिहार के नवादा जिले में बीती रात पुल निर्माण कार्य में जुटी एजेंसी के बेस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और वाहनों में आग लगा दी।
बिहार अब चुनावी मोड में आ चुका है। मुख्यमंत्री सहित सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा कर न केवल की सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं बल्कि साथ ही विपक्ष पर करारा हमला भी कर रहे हैं।
मामला गोपालगंज जिले का है। जहां आठवीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ एक बदमाश युवक ने सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रेप की घटना को अंजाम दिया।
बिहार में शराबबंदी है। यहां शराब बेचना, पीना, रखना तक कानूनन अपराध है। लेकिन जिस पुलिस पर शराबबंदी कानून को लागू कराने का जिम्मा है, वहीं इस कानून का माखौल उड़ाते फिर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले का है।
पटना में रेलवे ट्रैक के पास 20 वर्षीय युवक का शव मिला था। बाद में युवक की पहचान दीनानाथ के रूप में हुई थी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने इसका खुलासा किया है। मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी और बेटी के रहते एक युवक प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रहा था। लेकिन पति के इस करतूत की जानकारी पत्नी को मिल गई। फिर वो झाड़ू लेकर कोर्ट पहुंच गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
मुंगेर की नई एसपी ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार को ही उन्होंने ऑपरेशन गुड मॉर्निंग चलाने की जानकारी दी। इसके एक दिन बाद शनिवार से यह अभियान शुरू हो चुका है। एसपी के इस अभियान को लोगों की तारीफ मिल रही है।
अंग्रेजों से भारत की आजादी के समय देश में 562 रियासतें थे। जिसे सरदार पटेल ने एक-एक कर भारत में शामिल कराया। इस दौरान बिहार के बक्सर में डुमरांव रिसायत था। जहां के अंतिम महाराज और पहले लोकसभा चुनाव के आखिरी जीवित सांसद कमल सिंह का आज निधन हो गया।