शराबबंदी के बाद भी पुलिस के जवानों के शराब पीने की शिकायत समय-समय पर मिलती रही है। कई जगह से जवान के शराब पीकर हंगामा करने के वीडियो भी सामने आए है। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए गुरुवार की देर शाम बिहार के सभी पुलिस लाइनों में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।
बिहार के मुंगेर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी शख्स ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन वो बच गया।
भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए प्रत्येक साल न जाने कितने ही सैनिक अपने जान की आहुति दे देते हैं। दुश्मनों की गोलियों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा भी जवानों की परीक्षा लेती है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर में भारत की एक सैन्य चौकी हिमस्खलन के चपेट में आ गई थी। इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए।
हसनपुर-समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हसनपुर रेलवे स्टेशन के निकट सकरपुरा गुमटी के पास हुए रेल हादसे में पांच रेल यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोग हादसे के लिए रेलकर्मी को जिम्मेदार बता रहे है।
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बिहार की जनता से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने की अपील की
मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में लोगों ने कमीशनखोरी का विरोध अनोखे अंदाज में किया। यहां जन संघर्ष मोर्चा नामक संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह-सुबह ब्लॉक ऑफिस पहुंच गए और बीडीओ के दफ्तर के बाहर बैठ गए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की गाड़ी से कुचल कर पति-पत्नी की दर्दनांक मौत हो गई। हादसे में दंपती का तीन साल का मासूम बच्चा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। जो अभी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
मकर संक्रांति का बिहार की राजनीति में खास महत्व है। इस मौके पर सभी पार्टियां अपने-अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोज करते हैं। इस भोज में कई नए राजनीतिक समीकरण बनते भी है और बिगड़ते भी है।
बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी आठ महीने का समय बाकी है लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चली है। एनआरसी के मुद्दे पर राजद की ओर से उठाए जा रहे सवाल का सीधा जवाब सीएम दे चुके हैं। अब राजद के विधायक ही अपने पार्टी नेता के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
रिश्तों को शर्मसार करने वाला ये मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को मामले की पीड़िता ने सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ कर रही है।