सरकार बाहर से आ रहे प्रवासियों को क्वारेंटाइन सेंटर पर रख रही है। दावा है कि क्वारेंटाइन सेंटर पर सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। बांका के एक क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी ने अव्यवस्था पर सवाल उठाया तो उसकी इस कदर पिटाई की गई एक हाथ टूट गया।
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों के अंदर राज्य में कोरोना के 29 नए मरीज मिले। इन 29 मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 579 हो गई।
इस समय पूरी दुनिया कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने की जद्दोजहत कर रहे हैं। इस बीच बिहार के दरभंगा जिले से एक लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। लड़की को अगवा कर पांच युवकों ने उसका गैंगरेप किया।
आठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की और उसी स्कूल में पढ़ने वाले गांव का एक युवक (जो रिश्ते में उस लड़की का भाई लगेगा) में प्रेम संबंध था।
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगतार बढ़ रही है। आज सुबह से अभी तक राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले। इन 13 नए मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 563 हो गई है।
लॉकाडाउन के दौरान प्रशासनिक सख्ती के बाद भी बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है। जहां राजद के नेता पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में राजद नेता के एक रिश्तेदार मौके पर ही मौत हो गई।
मातृभूमि का प्यार क्या होता है, इसे यह तस्वीर बखूबी बयां कर रही है। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के कामगार स्पेशल ट्रेन से आ रहे हैं। अपने शहर में पहुंचते ही लोगों के मुरझाए चेहरे खिल जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रवासियों ने धरती को चूम कर इस तरह प्रणाम किया।
रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आया है। जहां एक साल से लापता लड़की की जानकारी दिल्ली से लौटे मजदूरों ने माता-पिता को दी। मजदूरों ने अपने मोबाइल में लड़की की तस्वीर दिखाई फिर उससे बात भी करवाई तो पता चला कि चाचा-चाची ने भी लड़की को बेहोश कर दिल्ली में बेच दिया था।
एक तरफ जहां लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के मजदूर वापस घर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के मजदूर वापस अपने काम पर भी जाने लगे हैं। मजदूरों के पलायन का सिलसिला खगड़िया से शुरू हुआ है, जिले के 222 मजदूर स्पेशल ट्रेन से तेलंगाना गए।
कोरोना की जद में बिहार के 32 जिले हैं। 102 मरीजों के साथ मुंगेर राज्य का बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। संक्रमितों में से 30 स्वस्थ हो चुके हैं।