बिहार के शिवहर में बैंक ऑफ बड़ौदा से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने यहां 27 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
बिहार के पूर्णिया में जिला परिषद सदस्य के भांजे की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के पिता का आरोप है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। युवक को बड़ी बेरहमी से मारा गया था।
बिहार के रोहतास जिले से आई एक अनोखी खबर ने हर किसी का दिल झकझोर दिया हैं। जहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जब यह दुखद खबर पति को पता चला तो उसने भी दम तोड़ दिया
फादर्स डे के पहले ही एक बेटे के पिता के साथ ऐसी वारदात हो गई की घर के लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने के बजाए व्यक्ति के ठीक होने की दुआ कर रहे है। उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बहन की लव मैरिज से गुस्साए भाइयों ने उसके ससुर को गोली मार दी।
भीषण गर्मी (Extreme Heatwave) के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में 98 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन में 54 और बिहार में बीते 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई।
बिहार के बक्सर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लोकल मीडिया की सुर्खियों में है। शादी के महज 45 दिन बाद ही दुल्हन की अजीब परिस्थितयों में हुई मौत के घेरे में उसका पति है।
पॉलिटिक्स में एंट्री की कोशिशें नाकाम रहने के बाद बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक(DGP) गुप्तेश्वर पांडेय आध्यात्म की राह पर हैं। शुरुआत कथावाचन से की और अब जगद्गुरु बन गए हैं।
कुमार ने स्वीकार किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मांझी 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन उन्हें डर था कि बाद में भाजपा को सम्मेलन का विवरण लीक हो सकता है।
बिहार की जेल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैदी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
बिहार के सहरसा जिले में स्थित बाबा कारू धाम मंदिर की दान पेटी से लाखो रूपये सड़े गले नोट निकले हैं। चार साल बाद मंदिर की दान पेटी खोली गई है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 50 लाख रूपये कीमत के नोट हो सकते हैं।