नोखा विधानसभा चुनाव 2025 में सस्पेंस गहराया है। क्या RJD की अनीता देवी तीसरी बार जीतकर इतिहास रचेंगी या भाजपा-जदयू की जोड़ी सीट पर दोबारा कब्ज़ा करेगी? हर वोट बनेगा गेम चेंजर।
Nokha Assembly Election 2025: नोखा विधानसभा चुनाव 2025 (Nokha Assembly Election 2025) बिहार की उन सीटों में से है, जहां सत्ता का समीकरण बार-बार बदलता रहा है। कभी यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2015 और 2020 में राजद (RJD) की अनीता देवी ने लगातार जीत दर्ज कर यहां भाजपा और जदयू को मात दी। अब 2025 का चुनाव इस सीट पर बेहद दिलचस्प होने वाला है।
2010 चुनाव: भाजपा का कब्ज़ा
2010 में यहां भाजपा के रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने जीत दर्ज की। उन्होंने राजद की कांति सिंह को हराया।
- रामेश्वर प्रसाद (BJP)- 39,020 वोट
- कांति सिंह (RJD)- 27,297 वोट
- जीत का अंतर: 11,723 वोट
2015 चुनाव: भाजपा के गढ़ में राजद की सेंध
2015 का चुनाव इस सीट के लिए ऐतिहासिक रहा। राजद की अनीता देवी ने भाजपा के रामेश्वर प्रसाद को बड़े अंतर से हराया।
- अनीता देवी (RJD) -72,780 वोट
- रामेश्वर प्रसाद (BJP)- 49,782 वोट
- जीत का अंतर: 22,998 वोट
2020 चुनाव: राजद की लगातार दूसरी जीत
2020 में फिर अनीता देवी (RJD) ने जीत दर्ज की। इस बार उनका मुकाबला जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी से हुआ।
- अनीता देवी (RJD)-65,690 वोट
- नागेंद्र चंद्रवंशी (JD(U)-48,018 वोट
- जीत का अंतर: 17,672 वोट
नोट: आरजेडी नेता अनीता देवी पर एक आपराधिक केस दर्ज है। 12वीं पास अनीता के पास 1.20 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति और 12 लाख रुपए का कर्जा है।
नोखा विधानसभा का चुनावी समीकरण
- नोखा विधानसभा का इतिहास बताता है कि यहां की जनता हर बार बदलाव चाहती है।
- 2000 से 2010 तक भाजपा का दबदबा रहा।
- 2015 और 2020 में राजद ने भाजपा-जदयू को मात दी।
खास बात: यहां यादव, भूमिहार, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
2025 में क्या होगा खेल?
अब बड़ा सवाल है कि क्या अनीता देवी तीसरी बार जीत दर्ज कर इस सीट को राजद का स्थायी गढ़ बना पाएंगी या भाजपा-जदयू मिलकर दोबारा वापसी करेंगे? इस सीट का चुनावी संग्राम हर किसी की नज़र में है और नतीजा काफी रहस्यमयी हो सकता है।
