नालंदा विधानसभा चुनाव 2025 में JDU के श्रवण कुमार क्या चौथी बार जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे या विपक्ष इस बार कर देगा बड़ा उलटफेर? नीतीश के गढ़ नालंदा में हर वोट की गिनती होगी निर्णायक। 

Nalanda Assembly Election 2025: नालंदा विधानसभा चुनाव 2025( Nalanda Assembly Election 2025) इस बार बिहार की राजनीति में खास महत्व रखता है। यह सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में आती है और जदयू (JDU) का गढ़ मानी जाती है। लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके श्रवण कुमार 2025 में चौथी बार मैदान में उतरेंगे या फिर विपक्ष कोई बड़ा उलटफेर करेगा, यही सबसे बड़ा सवाल है।

नालंदा विधानसभा का चुनावी इतिहास

2010 नालंदा विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: श्रवण कुमार (JDU)-58,067 वोट (48%)
  •  पराजित: अरुण कुमार (RJD)- 37,030 वोट (31%)
  •  जीत का अंतर: 21,037 वोट

2015 नालंदा विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: श्रवण कुमार (JDU)- 72,596 वोट (45%)
  •  पराजित: कौशलेंद्र कुमार (BJP)- 69,600 वोट (43%)
  •  जीत का अंतर: 2,996 वोट (कड़ा मुकाबला)

2020 नालंदा विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: श्रवण कुमार (JDU)- 66,066 वोट (38.97%)
  •  पराजित: कौशलेंद्र कुमार (JTVP)- 49,989 वोट (29.48%)
  •  जीत का अंतर: 16,077 वोट

खास बात: जेडयू नेता श्रवण कुमार 12वीं पास हैं। उन पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 2.39 करोड़ रुपए है और उन पर 19 लाख रुपए का कर्जा है।

नालंदा विधानसभा क्यों है खास?

  • 1. यह सीट नीतीश कुमार के राजनीतिक प्रभाव से जुड़ी मानी जाती है।
  • 2. श्रवण कुमार, नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।
  • 3. नालंदा न सिर्फ ऐतिहासिक पहचान रखता है, बल्कि बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला क्षेत्र भी है।
  • 4. विपक्ष (RJD, BJP, Congress) इस बार पूरी ताकत झोंक सकता है, ताकि JDU की लगातार जीत की परंपरा तोड़ी जा सके।

2025 में क्या होगा मुकाबला?

  • 1. क्या श्रवण कुमार चौथी बार जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे?
  • 2. या विपक्ष इस बार मजबूत रणनीति बनाकर JDU के गढ़ में सेंध लगाएगा?

जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और नीतीश कुमार की लोकप्रियता इस बार चुनावी परिणाम पर बड़ा असर डालेंगे।