बिहार चुनाव हेतु बीजेपी ने 101 में से 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में 9 महिलाओं समेत अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल कर जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। शेष 30 नामों की घोषणा जल्द होगी।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जिसमें से पहली सूची में 71 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है। इस सूची में न सिर्फ कई कद्दावर और अनुभवी नेताओं के नाम हैं, बल्कि युवा चेहरों और महिलाओं को भी प्रमुखता दी गई है, जो बीजेपी की चुनावी रणनीति की स्पष्ट झलक पेश करती है। इस लिस्ट में कुल 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिसके संकेत बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने पहले ही दे दिए थे।
जल्द होगी बचे हुए नामों की घोषणा
बीजेपी द्वारा जारी की गई यह पहली सूची यह स्पष्ट संकेत देती है कि पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है। लिस्ट में सवर्ण, ओबीसी, ईबीसी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। अनुभवी नेताओं को बनाए रखने के साथ, श्रेयसी सिंह जैसे युवा और लोकप्रिय चेहरों को मौका देकर पार्टी ने युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति अपनाई है। शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
- बेतिया - रेणु देवी
- रक्सौल - प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा - श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन - राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी - प्रमोद कुमार
- ढाका - पवन जायसवाल
- रीगा - बैद्यनाथ प्रसाद
- बथनाहा (अजा) - अनिल कुमार राम
- परिहार - गायत्री देवी
- सीतामढ़ी - सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी - विनोद नारायण झा
- खजौली - अरुण शंकर प्रसाद
- बिस्फी - हरिभूषण ठाकुर बचौल
- राजनगर (अजा) - सुजीत पासवान
- झंझारपुर - नीतीश मिश्रा
- छातापुर - नीरज कुमार सिंह बबलू
- नरपतगंज - देवंती यादव
- फारबिसगंज - विद्या सागर केसरी
- सिकटी - विजय कुमार मंडल
- किशनगंज - स्वीटी सिंह
- बनमनखी (अजा) - कृष्ण कुमार ऋषि
- पूर्णिया - विजय कुमार खेमका
- कटिहार - तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर - निशा सिंह
- कोढ़ा (अजा) - कविता देवी
- सहरसा - आलोक रंजन झा
- गौरा-बौराम - सुजीत कुमार सिंह
- दरभंगा - संजय सरावगी
- केवटी - मुरारी मोहन झा
- जाले - जिबेश कुमार मिश्रा
- औराई - रमा निषाद
- कुढ़नी - केदार प्रसाद गुप्ता
- बरुराज - अरुण कुमार सिंह
- साहेबगंज - राजू कुमार सिंह
- बैकुण्ठपुर - मिथिलेश तिवारी
- सिवान - मंगल पांडेय
- दरौंदा - कर्णजीत सिंह
- गोरेयाकोठी - देवेश कांत सिंह
- तरैया - जनक सिंह
- अमनौर - कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर - अवधेश सिंह
- लालगंज -संजय कुमार सिंह
- पातेपुर (अजा) - लखेंद्र कुमार रौशन
- मोहिउद्दीननगर - राजेश कुमार सिंह
- बछवारा - सुरेंद्र मेहता
- तेघरा - रजनीश कुमार
- बेगूसराय - कुंदन कुमार
- भागलपुर - रोहित पांडेय
- बांका - राम नारायण मंडल
- कटोरिया (अजजा) - पूरण लाल टुडू
- तारापुर - सम्राट चौधरी
- मुंगेर - कुमार प्रणय
- लखीसराय - विजय कुमार सिन्हा
- बिहारशरीफ - डॉ सुनील कुमार
- दीघा - संजीव चौरसिया
- बांकीपुर - नितिन नबीन
- कुम्हरार - संजय गुप्ता
- पटना साहिब - रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर - रामकृपाल यादव
- बिक्रम - सिद्धार्थ सौरव
- बड़हरा - राघवेंद्र प्रताप सिंह
- आरा - संजय सिंह "टाइगर"
- तरारी - विशाल प्रशांत
- अरवल - मनोज शर्मा
- औरंगाबाद - त्रिविक्रम सिंह
- गुरुआ - उपेंद्र दांगी
- गया शहर - डॉ प्रेम कुमार
- वजीरगंज - बीरेंद्र सिंह
- हिसुआ - अनिल सिंह
- वारसलीगंज - अरुणा देवी
- जमुई - श्रेयसी सिंह
यह भी पढ़ें
क्या चिराग पासवान 29 सीटों के काबिल हैं? जानें अब तक कैसा रहा है लोजपा का चुनावी रिकॉर्ड
