क्वीन्स बैटन बुधवार को बर्मिंघम के गेम्स विलेज में पहुंचा। गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रिंस चार्ल्स रहे। राष्ट्रमंडल खेलों में 72 से अधिक देशों और क्षेत्रों के एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में 66 पदक जीते थे। उद्घाटन समारोह में करीब 30 हजार लोग पहुंचे थे।
Commonwealth Games 2022: 8 अगस्त तक चलने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के इवेंट्स लोकल टाइम के अनुसार सुबह नौ बजे से शुरू होंगे जोकि भारतीय समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे से होगा। जबकि हर रोज लोकल टाइम के अनुसार रात दस बजे इवेंट्स समाप्त हो जाएंगे जोकि भारतीय समय के अनुसार दिन के करीब 2.30 बजे होगा।
पीएम मोदी ने 19 जून, 2022 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भी शुभारंभ किया था। मशाल ने 40 दिनों की अवधि में देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों की यात्रा की, जो करीब 20,000 किमी होती है।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) में होने वाले चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) के लिए शहर को नया लुक दिया जा रहा है। शहर के पुराने और ऐतिहासिक नैपियर ब्रिज (Napier Bridge) को चेस बोर्ड की तरह रंग दिया गया है।
खेलों से जुड़े रहने वाले और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के मुकाबले देखने की इच्छा रखने वाले खेलप्रेमी परेशान हैं कि किस चैनल पर गेम्स के लाइव प्रसारण (Live Telecast) आएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के लिए किस चैनल पर जाना होगा। भारत में इसकी क्या टाइमिंग है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वार्मअप कर रही हैं। इसी बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। बर्मिंघम में हुई आईसीसी की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 2025 में महिला क्रिकेट वनडे विश्वकप की मेजबानी भारत करेगा।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अनीता डोंगरे के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए एक फैशन शूट में नजर आईं। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में गया। जिसमें टीम इंडिया के कैप्टन शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 36 ओवर में 225 रन बनाए। जबाव में वेस्टइंडीज की टीम केवल 137 रन ही बना पाई।
प्रीमियर लीग के लीजेंड खिलाड़ी वेस मॉर्गन ने भारतीय फुटबालर्स को लेकर बहुत अच्छा कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। वे खुद को भी टीवी पर खेलते हुए देख सकते हैं।
Commonwealth Games 2022. इंग्लैंड का बर्मिंघम शहर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है। शहर की सड़के अलग-अलग थीम्स पर डेकोरेट की गई हैं। होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जिससे इस खूबसूरत शहर की खूबसूरती और बढ़ गई है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों का पहुंचना जारी है। भारतीय टीम भी यहां पहुंच चुकी है और खिलाड़ी यहां के माहौल में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं। 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज होगा, जहां अगले 10 दिनों तक हर घंटे मेडल की बरसात होगी। दुनिया भर के खेल और खिलाड़ियों का यह संगम देखने लायक है। इन 10 तस्वीरों में हम दिखा रहे हैं, कैसे बर्मिंघम शहर प्लेयर्स का वेलकम कर रहा है...