नई दिल्ली. भारतीय स्टार सानिया मिर्जा 33 साल की हो चुकी हैं। सानिया का जन्म देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में हुआ था। सानिया ने महज 6 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में सानिया का टेनिस करियर शुरू हो चुका था। सानिया लगातार 2003 से 2013 तक भारत की टॉप टेनिस खिलाड़ी रही हैं। सानिया ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। पाकिस्तान में शादी करने के कारण कई बार सानिया ट्रोल भी हो चुकी हैं। बचपन से एकर अब तक सानिया का काफी बदल चुका है। सानिया के जन्दिन पर हम आपको दिखा रहे उनके बचपन की कुछ फोटोज।
भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के लिये राहत भरी खबर है क्योंकि बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डी के जैन ने गुरूवार को उनके खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत खारिज कर दी और कहा कि ‘इसमें कोई दम नहीं है’।
बाल दिवस के मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने शहीद बाजी राउत को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। सहवाग ने लिखा कि वैसे तो हमें हमेशा इन अमर शहीदों को याद रखना चाहिए, पर खासकर बाल दिवस के मौके पर हम इन्हें याद करना जरूरी है।
श्रीलंका ने दिसंबर में पाकिस्तान में दो टेस्ट की श्रृंखला खेलने की पुष्टि की जिससे देश में एक दशक से भी अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी। यह श्रृंखला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।
घरेलू क्रिकेट में 50 से ऊपर का औसत रखने वाले तिवारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही साधारण बल्लेबाज नजर आते हैं। तिवारी ने भारत के लिए कुल 12 वनडे मैच खेले हैं। 12 मैच में तिवारी ने सिर्फ 287 रन बनाए हैं।
राजस्थान रायल्स ने गुरुवार को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स को दिया और बदले में उसे इस टीम से लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय और गेंदबाजी आलराउंडर राहुल तेवतिया मिले।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विन ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा 43 और मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी श्वेता हुड्डा ने 2 नवंबर को दिल्ली में खेली गई विश्व घुड़सवारी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।इस टूर्नमेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक क्रिकेटर की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसकी स्किन को गोरा करके काजल और लिपस्टिक लगाई जा रही है। खूबसूरती के आखिर ये किस तरह के मानक हैं?