नई दिल्ली. साल 2013 चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम चैंपियंस की तरह ही खेली थी। टूर्नामेंट के दौरान ICC ने बताया था कि यह चैंपियंस ट्राफी का आखिरी टूर्नामेंट होगा और इसके बाद यह टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। भारतीय टीम ने एक भी बार यह खिताब नहीं जीता था, पर इस बार टीम में शामिल हर खिलाड़ी ने अपना दम दिखाया और कप लेकर ही लौटे थे। इसके बाद से भारतीय टीम कोई भी ICC ट्राफी अपने घर नहीं ला पाई है। हालांकि इस बीच पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर 19 टीम ने जरूर फाइनल जीता था, पर इसके अलावा कोई भी खिताब भारत में नहीं आया है।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका बेटा इमरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। सचिन भी उसी अंदाज में दिख रहे हैं।
महिला T-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान लीग मैचों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर श्रीलंका और न्यूजीलैंड तक सभी टीमों को हराया, पर फाइनल में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा।
महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिये 104 साल की धाविका मन कौर को महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में अपने बेटे के कहने पर दौड़ना शुरू किया था। पहले चंडीगढ़ में उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर रेस में भाग लेकर रिकॉर्ड बनाया और फिर रिकॉर्ड बनते ही चले गए।
नई दिल्ली. टीम इंडिया की स्टार स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ भले ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल कर रही हों, पर निजी जीवन में उनका संघर्ष अभी भी जारी है। राजेश्वरी का परिवार आज भी खानाबदोशों की तरह जीवन व्यतीत कर रहा है। उनके पास रहने के लिए खुद का घर भी नहीं है। आज भी अगर उनके कुछ फैन मिलने के लिए घर में पहुंच जाएं तो उन्हें बैठाने के लिए जगह नहीं है। किराए के मकान में रहने वाले राजेश्वरी के परिवार को कभी भी घर बदलना पड़ता है। उनके परिवार में कुल 5 बहने हैं, जिसमें वो खुद दूसरे नंबर पर हैं। पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी अकेले इस खिलाड़ी पर ही है, पर राजेश्वरी मैदान के बाहर भी सभी चुनौतियों से बखूबी निपट रही हैं।
महिला टी-20 वर्ल्डकप ( Women T20 WORLD CUP) का रविवार को मेलबर्न में फाइनल खेला गया। 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर बड़ा आसानी से यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
नई दिल्ली. महिला दिवस के मौके पर हर जगह महिलाओं और उनके योगदान के चर्चे हैं। उन सभी औरतों और लड़कियों को याद किया जा रहा है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें सम्मान भी मिलेगा, पर इस मौके पर भी भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत को पहली बार T-20 वर्ल्डकप का खिताब जिताने के लिए जूझ रही होंगी। टीम में मौजूद हर खिलाड़ी आज हमारे लिए सुपर स्टार है, पर यहां तक पहुंचने का किसी भी खिलाड़ी का सफर इतना आसान नहीं रहा है। टीम इंडिया की हर खिलाड़ी सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। हर खिलाड़ी के जीवन से आप कुछ ना कुछ सीख सकते हैं।
इस 42 वर्षीय खिलाड़ी ने 1996-97 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया तथा रणजी ट्राफी और ईरानी ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने भारत की तरफ से 31 टेस्ट मैचों में 34.11 की औसत से 1,944 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिये 104 साल की धाविका मन कौर को आठ मार्च को नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के लिये इसे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है।
बीपीसीएल के गेंदबाजों संदीप शर्मा, सिल्वेस्टर डिसूजा, भारतीय आलराउंडर शिवम दुबे, परीक्षित वालसांगकर, सागर उदेशी और राहुल त्रिपाठी की पंड्या के सामने एक नहीं चली। हार्दिक ने इन सभी गेंदबाजों को जमकर धोया।