WI vs ZIM Match Impact on India: वानखेड़े में होने वाला वेस्टइंडीज-जिम्बॉब्वे मैच सिर्फ इन दो टीमों के लिए नहीं, बल्कि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भी अहम है। भारत का नेट रन रेट गिर चुका है, इसलिए इस मैच का नतीजा ग्रुप की तस्वीर बदल सकता है।
West Indies vs Zimbabwe Match Result for India: आज टी20 वर्ल्ड कप का चौथा सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच खेला जाएगा, लेकिन धड़कनें भारतीय फैंस की तेज होंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच भारत के सेमीफाइनल का रास्ता भी साफ कर सकता है और टेंशन भी बना सकता है। रविवार को भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से बड़ी हार मिली। इससे टीम का नेट रन रेट (NRR) काफी नीचे चला गया है। अब हालात ऐसे हैं कि ग्रुप A के सुपर-8 में हर मैच का रिजल्ट इंडियन टीम की किस्मत से जुड़ गया है। जानिए वेस्टइंडीज या जिम्बॉब्वे किसकी जीत भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है?
ZIM vs WI: दोनों टीमों की ताकत क्या है?
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope) की टीम इस टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखा चुकी है। ग्रुप स्टेज में बड़े अंतर से जीत मिली। पावर हिटिंग इनकी सबसे बड़ी ताकत है। जिम्बाब्वे कैप्टन सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की टीम ने सबको चौंका दिया। मजबूत टीमों को हराकर टॉप पर पहुंची। यह टीम दबाव में भी खेलना जानती है।
Zimbabwe vs West Indies Match: भारत के लिए क्यों अहम ये मैच?
इसका सीधा जवाब टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के ग्रुप ए की टीमों के अंक और नेट रन रेट (NRR) है। अभी स्थिति कुछ ऐसी है कि साउथ अफ्रीका जीतकर आगे निकल चुकी है, भारत का NRR निगेटिव में है, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के भी अभी 0 अंक हैं। भारत को आगे इन दोनों टीमों से खेलना है। अगर WI जीतती है और फिर भारत उसे अच्छे अंतर से हराता है, तो NRR सुधर सकता है। अगर ZIM जीतती है और समीकरण उलझते हैं, तो तीन टीमों के बराबर अंक होने की नौबत आ सकती है। तब फैसला नेट रन रेट NRR करेगा और यही सबसे बड़ा खतरा है।
भारत का नेट रन रेट खराब रहा तो क्या हो सकता है?
अगर भारत दोनों मैच जीत जाए, साउथ अफ्रीका एक और मैच जीत ले और वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे में से कोई एक भी 2 जीत ले, तो तीन टीमों के 4-4 अंक हो सकते हैं। ऐसे में नेट रन रेट ही असली जज होगा और अभी भारत का NRR सबसे नीचे है। ऐसे में भारतीय टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने का भी खतरा हो सकता है। मतलब भारत को ऐसा रिजल्ट चाहिए, जिससे इन दोनों टीमों के मुकाबले ज्यादा क्लोज रहें और बाद में NRR सुधारने का मौका मिले। इसके साथ ही भारत को अब अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
इसे भी पढ़ें- India Semifinal Chances: अब 2 जीत भी नहीं देंगी सेमीफाइनल की गारंटी! क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया
इसे भी पढ़ें- IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा
