MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • India Semifinal Chances: अब 2 जीत भी नहीं देंगी सेमीफाइनल की गारंटी! क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया

India Semifinal Chances: अब 2 जीत भी नहीं देंगी सेमीफाइनल की गारंटी! क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली टीम इंडिया सुपर 8 का पहला मुकाबला हारने के बाद फंस गई है। अब बाकी 2 मैच में जीत भी सेमीफाइनल में पहुंचने की गारंटी नहीं देने वाली हैं। जानिए अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल खेलना है, तो क्या करना होगा?

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 23 2026, 05:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे भारत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम पूरी तरह दबाव में दिखी। यह हार सिर्फ एक मैच की हार नहीं है, बल्कि सेमीफाइनल की राह को भी बेहद मुश्किल बना चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup 2026) के सुपर 8 ग्रुप A में पोजिशन अब बदल चुकी है। एक जीत के बाद साउथ अफ्रीका 2 अंक ले चुकी है और नेट रन रेट (NRR) +3.800 है। भारत के 0 अंक है और नेट रन रेट -3.800 है। वहीं, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के 0 अंक हैं। भारत की नेट रन रेट -3.800 पर गिर चुकी है, जो सबसे खराब है। यही आगे चलकर सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है।

25
Image Credit : X

2 मैच जीतकर भी कैसे बाहर हो सकता है भारत?

अगर भारत अपने बचे हुए दोनों मुकाबले (वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ) जीत लेता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। लेकिन दिक्कत यहां है कि अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी मैचों में से सिर्फ एक जीत भी लेता है, तो उसके भी 4 अंक हो सकते हैं। वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे में से कोई एक टीम भी 4 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में तीन टीमों के 4-4 अंक हो सकते हैं। और तब फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा।

Related Articles

Related image1
IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा
Related image2
खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दी सीधी और सपाट सलाह
35
Image Credit : X@BCCI

भारतीय टीम ने सबसे बड़ी गलती कहां की?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब मैच हाथ से निकलता दिख रहा था, तब टीम को कोशिश करनी चाहिए थी कि जितना हो सके उतना लक्ष्य के करीब पहुंचे और पूरे ओवर खेलकर हार का अंतर कम करे, लेकिन ऑल-आउट अप्रोच ने हार का अंतर 76 रन तक पहुंचा दिया। यही वजह है कि NRR बुरी तरह गिर गया। अब भारत को सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा।

45
Image Credit : X@BCCI

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब इंडियन टीम को क्या करना होगा?

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतना जरूरी है। जीत का अंतर बड़ा रखना भी जरूरी होगा। उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका या वेस्टइंडीज में से कोई एक फिसले। अगर दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो वह आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। उस स्थिति में भारत को दूसरे स्थान के लिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कड़ी टक्कर मिलेगी।

55
Image Credit : X@BCCI

भारत के बाकी मैच कब हैं?

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत के बाकी बचे दो मैच 26 फरवरी और 1 मार्च 2026 को होने हैं। पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई और दूसरा वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होगा।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
T20 वर्ल्ड कप
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
Recommended image2
गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा से क्या कहा? देखिए साउथ अफ्रीका से हार के बाद का Video
Recommended image3
WI vs ZIM: आज तय होगा भारत सेमीफाइनल खेलेगा या बैग पैक करना पड़ेगा?
Recommended image4
IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा
Recommended image5
खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दी सीधी और सपाट सलाह
Related Stories
Recommended image1
IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा
Recommended image2
खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दी सीधी और सपाट सलाह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved