GT vs KKR IPL Yesterday Match Result (कल का क्रिकेट मैच रिजल्ट): Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Indian Premier League 2026 में कल का मैच कौन जीता, स्कोर, हाइलाइट्स और अहम पलों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
GT vs KKR Match Results: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में ही जरूरी लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार पारी के लिए शुभमन गिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। बता दें कि यह गुजरात की लगातार तीसरी जीत है, जबकि KKR अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।
शुभमन गिल की कप्तानी पारी: जीत के हीरो
GT की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने 50 गेंद में 86 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई। अपनी पारी में गिल ने 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सुदर्शन 22 रन बनाकर नरेन का शिकार बने। इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ 38 रनों की साझेदारी की। बटलर ने 28 रन बनाए और वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और गिल ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। सुंदर 13 रन बनाकर फिर से वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। गिल शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वैभव अरोड़ा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाए।
KKR vs GT: IPL 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
GT को इस सीजन में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन उसने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी। वहीं KKR को मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस से हार झेलनी पड़ी, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा था।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
KKR की बल्लेबाजी: खराब शुरुआत, ग्रीन की फिफ्टी
KKR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (0) आउट हो गए, जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। फिर अंगकृष रघुवंशी (8) और टिम सेफर्ट (19) भी जल्दी आउट हो गए। उस समय स्कोर 32/3 था। इसके बाद कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 27 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद ग्रीन ने शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखी और 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 55 गेंदों में 79 रन बनाए (7 चौके, 4 छक्के), लेकिन राशिद खान की आखिरी बॉल पर आउट हो गए।


