MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • विराट कोहली V/S सचिन तेंदुलकर: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किसने जड़े हैं?

विराट कोहली V/S सचिन तेंदुलकर: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किसने जड़े हैं?

Virat Kohli V/S Sachin Tendulkar: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों ही भारतीय क्रिकेट के दो हीरे रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर ने साल 2013 में ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और अब मॉडर्न मास्टर ने भी इस फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे।

 

Shivansh Shekhar | Published : May 12 2025, 05:00 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास
Image Credit : stockPhoto

विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास

किंग विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोमवार को उन्होंने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी। इसी के साथ उनके 14 साल के लाजवाब करियर का अंत हो गया।

27
सचिन तेंदुलकर से बराबरी
Image Credit : Social media

सचिन तेंदुलकर से बराबरी

मॉडर्न मास्टर विराट कोहली की तुलना हमेशा से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की जाती है। दोनों ने मिलकर अपनी क्षमता से ज्यादा भारतीय क्रिकेट को बड़ा योगदान दिया है। लेकिन, दोनों इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में छप चुके हैं।

Related Articles

सहवाग से लेकर एबी डिविलियर्स तक... विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आई सामने
सहवाग से लेकर एबी डिविलियर्स तक... विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आई सामने
विराट कोहली V/S रोहित शर्मा: 67 मैचों के बाद कौन रहा टेस्ट क्रिकेट का असली बादशाह?
विराट कोहली V/S रोहित शर्मा: 67 मैचों के बाद कौन रहा टेस्ट क्रिकेट का असली बादशाह?
37
टेस्ट क्रिकेट में विराट का रिकॉर्ड
Image Credit : ANI

टेस्ट क्रिकेट में विराट का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 123 टेस्ट मैच खेला। जिसमें 210 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इस दौरान विराट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 254 नाबाद रहा। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़ा।

47
टेस्ट क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड
Image Credit : Social media

टेस्ट क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड

वहीं, सचिन तेंदुलकर ने कुल 200 टेस्ट क्रिकेट में 329 पारियां खेलते हुए 53.78 की शानदार औसत से 15921 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 51 शतक और 68 अर्धशतक निकले। सचिन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 248 रहा है।

57
विराट कोहली के टेस्ट में छक्के
Image Credit : social media

विराट कोहली के टेस्ट में छक्के

अपने 14 सालों के टेस्ट करियर में विराट कोहली के बल्ले से कुल 30 छक्के निकले हैं। वहीं, 1027 चौके उन्होंने लगाए हैं। विराट हालांकि छक्कों का अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। इसके पीछे की मुख्य वजह उन्हें भागकर रन बटोरने में ज्यादा विश्वास रखा है।

67
सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में छक्के
Image Credit : x

सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में छक्के

वहीं, सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का अर्धशतक लगाया है। उनके नाम कुल 69 छक्के हैं। जबकि उनके चौके का रिकॉर्ड अंकित नहीं है। विराट के छक्के जड़ने के मामले में सचिन से काफी पीछे रह गए हैं।

77
दोनों ने कितने वर्ष में संन्यास लिया?
Image Credit : Social media

दोनों ने कितने वर्ष में संन्यास लिया?

विराट कोहली ने 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 40 साल की उम्र में संन्यास लिया था। 16 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 200वें टेस्ट में यह फैसला किया।

Shivansh Shekhar
About the Author
Shivansh Shekhar
दिसंबर 2024 से Asianet News Hindi में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। खेल और धर्म के मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में कई मीडिया संस्थानों के लिए जन-सरोकार से जुड़ी कई रिपोर्टस कर चुके हैं। डिजिटल की विधाओं की जानकारी रखते हैं। वेब स्टोरी डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories