ENG vs SL Match: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज सुपर-8 का मैच खेल जाएगा। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर भी बारिश का साया है। 60-80% बारिश की आशंका जताई गई है। अगर मौसम खराब रहा तो ओवर कम हो सकते हैं या मैच रद्द भी हो सकता है। 

ENG vs SL Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर-8 का दूसरा मुकाबला है। इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं। यह मैच श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। लेकिन फैंस के मन में एक ही सवाल है, क्या पाकिस्तान-श्रीलंका की तरह ही यह मैच भी बारिश में धुल जाएगा? ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक, पल्लेकेले (कैंडी) में रविवार को 60 से 80% तक बारिश की आशंका है।

इंग्लैंड-श्रीलंका मैच बारिश में धुला तो क्या होगा?

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों ने ग्रुप स्टेज में अच्छा खेल दिखाया। दोनों ने अपने 4 में से 3 मैच जीते और एक में हार मिली, यानी फॉर्म दोनों के पास है। सुपर-8 में हर मैच सेमीफाइनल की राह तय करता है। अगर मुकाबला रद्द हुआ तो दोनों को 1-1 अंक मिलेगा, जिससे पॉइंट्स टेबल का गणित बदल सकता है।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के मैच में भी बारिश ने बिगाड़ा खेल

सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच था, लेकिन बारिश की वजह से वह पूरा नहीं हो पाया। घंटों इंतजार के बाद मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। फैंस को डर है कि कहीं इंग्लैंड-श्रीलंका के साथ भी ऐसा न हो।

पिच क्या कहती है?

पल्लेकेले की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स खेल में आ जाते हैं। अगर बल्लेबाज शुरुआत में जम जाए तो बड़ा स्कोर भी बन सकता है। यहां 160-170 रन को अच्छा स्कोर माना जाता है। यानी टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करने का सोच सकती है, खासकर अगर बारिश का खतरा बना रहा।

मैच से पहले वेदर रिपोर्ट

कैंडी में दोपहर में बारिश की आशंका है। यहां 60% से 80% तक बारिश हो सकती है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। अगर लगातार बारिश हुई तो ओवर कम किए जा सकते हैं और हालात ज्यादा खराब हुए तो मैच रद्द भी हो सकता है।

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन

हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर।

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, ,कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन।

इसे भी पढ़ें- PAK vs NZ Match: बारिश ने रद्द कराया सुपर-8 का पहला मैच, आगे की राह हुई अब और मुश्किल

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup: टीम इंडिया से मिली 3 करारी हार भूल तो नहीं गए हो साउथ अफ्रीका वालों?