T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो चुका है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हुआ, लेकिन उसके बाद लगातार बारिश के चलते मैच शुरू ही नहीं हो पाया। बाद में मैच रद्द करना पड़ा। 

PAK vs NZ Match Live Score Today: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे टॉस हुआ। पाकिस्तान टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन उसके बाद से ही लगातार हो रही बारिश के चलते मैच शुरू ही नहीं हो पाया। करीब ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद दोनों अंपायर्स और मैच रैफरी ने मैच रद्द करने का फैसला किया। इसके साथ ही दोनों टीमों को 1-1 अंक से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले बारिश की वजह से जिम्बाब्वे-आयरलैंड का मैच भी रद्द करना पड़ा था।

बारिश से धुला पहला मैच, अब आसान नहीं होगी सेमीफाइनल की रेस

पहला सुपर-8 मैच रद्द होने के बाद इस ग्रुप में मुकाबला और ज्यादा कठिन हो गया है। अब दोनों टीमों के पास 1-1 अंक हैं, ऐसे में उन्हें सेमीफाइनल की रेस जीतने के लिए आनेवाले अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इतना ही नहीं, हर एक टीम को अपना औसत भी अच्छा रखना होगा। क्योंकि अंक बराबर होने की कंडीशन में अच्छे रन-रेट के आधार पर ही टीम आगे क्वालीफाई करेगी। बता दें कि दोनों ही टीमों के मैच अब इंग्लैंड और श्रीलंका से होना है। सुपर-8 स्टेज में मुकाबले अब और भी रोमांचक हो गए हैं। आने वाले मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। मौसम और पिच की स्थिति भी आगे की राह तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Pakistan Next Match: इंग्लैंड और श्रीलंका से टक्कर

पाकिस्तान अपना अगला मैच 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद सुपर-8 में उसका आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा। दोनों ही टीमें इस समय शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये मुकाबले आसान नहीं रहने वाले। अगर बारिश या मौसम ने खलल डाला, तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि सुपर-8 में हर अंक बेहद कीमती है।

New Zealand Next Match: श्रीलंका और इंग्लैंड चुनौती

न्यूजीलैंड की बात करें तो उसका अगला मुकाबला 25 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ है। इसके बाद टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड के लिए भी दोनों मैच महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सुपर-8 में छोटी सी-चूक भी सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

Super-8 Points Table Impact: आगे की राह पर सबकी नजर

अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। ऐसे में रणनीति, मौसम और खिलाड़ियों की फॉर्म– तीनों ही आगे का सफर तय करेंगे।